CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Break : डकैती मामले में एक-एक लाख के 4 ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ के गहने और अत्याधुनिक हथियार, पूछताछ जारी

Big Break : डकैती मामले में एक-एक लाख के 4 ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ के गहने और अत्याधुनिक हथियार, पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
11/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। पुलिस महकमे ने यूपी सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में दो हफ्ते पहले हुई डकैती को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास करोड़ों रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की निशानदेही पर इन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में करीब दो हफ्ते पहले सर्राफा कारोबारी के यहां हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एक-एक लाख के चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने इन बदमाशों के पास से करोड़ों के जेवरात भी बरामद किए। पुलिस ने बदमाशों के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

गौरतलब हो कि बीते 28 अगस्त को नगर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया था, जब दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने भरतजी सोनी की ओम आर्नामेंट शॉप पर लाखों के जेवरात और नकदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में दर्जन भर से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया था।

पुलिस के अनुसार विपिन सिंह नाम के एक आरोपी ने एक दूसरे मामले में घटना के दो दिनों बाद ही रायबरेली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 5 दिनों बाद यानी 3 सितंबर को नगर कोतवाली के गोड़वा गांव में पुष्पेंद्र सिंह, सचिन सिंह और त्रिभुवन उर्फ लाला हरिजन को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 5 सितंबर को जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के अगरोरा गांव में रहने वाले एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को देहात कोतवाली क्षेत्र के मिशिरपुर पुरैना गांव में STF ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। अब कल बुधवार को स्थानीय पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

10 हजार स्कूलों के विलय पर बवाल, शिक्षकों का प्रदर्शन, जानिए युक्तियुक्तकरण का विरोध क्यों..
Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर
पुलिस का CCTV अभियान… 2 दिनों में 7 कैमरे लगे:रायगढ़ में कैमरे का फोकस सड़कों पर कर रहे, आरोपियों की पहचान के लिए यह अभियान
DSP Kalpana Case: कोरबा की फोटो-फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक—कारोबारी टंडन की उलझी कहानी
Waqf Law: संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे गुट पर हमला, ‘मुस्लिम संगठनों से दबाव में आकर…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?