CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGBSE Exam 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा 2026 की तैयारी पर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

CGBSE Exam 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा 2026 की तैयारी पर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share
CGBSE Exam 2026
CGBSE Exam 2026

सीजी भास्कर, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं (CGBSE Exam 2026) की तैयारी को लेकर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फरवरी माह में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छमाही परीक्षा परिणामों के आधार पर प्रत्येक विद्यालय की समीक्षा की गई।

कलेक्टर त्रिपाठी ने उपस्थित सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई ब्लूप्रिंट के आधार पर कराई जाए तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का लिखित अभ्यास अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मेधावी विद्यार्थियों की यूनिटवार कॉपियों की नियमित जांच करने और उदाहरणों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रश्नपत्र हल कराने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन 100 प्रतिशत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छमाही परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनवरी, फरवरी एवं मार्च माह में सभी संस्था प्रमुखों एवं व्याख्याताओं को जिला कार्यालय की अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं रहना होगा। इसके साथ ही जिले के समस्त विद्यार्थियों की आधार आईडी निर्धारित समयावधि में संकुल प्राचार्य द्वारा तैयार कराना सुनिश्चित किया जाए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई बेहतर ढंग से कराई जाए, ताकि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार हो सकें। डॉ. चतुर्वेदी ने शिक्षकों को भविष्य निर्माता बताते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम की पूर्णता, पुनरावृत्ति अभ्यास, सरप्राइज टेस्ट आयोजित किए जाएं तथा कठिन विषयों के लिए संकुल स्तर पर शिक्षकों की टीम गठित की जाए, ताकि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके।

बैठक (CGBSE Exam 2026) में अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार पर भी बल दिया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Illegal Mining : अवैध खनन पर कसता शिकंजा, रात की कार्रवाई में पांच बड़ी मशीनें जब्त
Jashpur Crime News: जंगल की खामोशी में टूटी 17 साल की ज़िंदगी, देर रात बेहोशी में मिली नाबालिग
Kondagaon Youth Success Story : खेतों से सीमा तक का सफर, किसान के बेटे ने वर्दी पहनकर जिले का सपना पूरा किया
Dongargarh Navratri Train Stop: चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
Raipur Breaking News : घनी बस्ती में आग से अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से बचा बड़ा नुकसान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?