CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder Case Ambikapur : शराब की लत से तंग आकर पति और बेटी ने की पिटाई, महिला की मौत

Murder Case Ambikapur : शराब की लत से तंग आकर पति और बेटी ने की पिटाई, महिला की मौत

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share
Knife Attack Murder
Knife Attack Murder

सीजी भास्कर, 2 जनवरी। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के घुटरापारा में महिला की शराब पीने की आदत से तंग आकर उसके पति और बेटी ने उसे बेदम पीट दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत (Murder Case Ambikapur) हो गई। कोतवाली पुलिस ने महिला हत्या अंबिकापुर के मामले में आरोपित पति और बेटी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घुटरापारा निवासी दुर्गा हरि (44) को शराब पीने की आदत थी। वह अक्सर घर से बाहर निकलकर शराब पीने चली जाती थी और देर रात या अगले दिन लौटती थी, जिससे परिवार में विवाद उत्पन्न होता था। इसको लेकर पति धन्नू हरि ने ससुराल पक्ष से भी संपर्क किया था, ताकि पत्नी को अपने साथ लिया जा सके।

21-22 दिसंबर को दुर्गा हरि बिना बताए घर से चली गई थी और लगभग एक सप्ताह तक घर नहीं लौटी। इस दौरान आरोपी पति ने ससुराल नमनाकला में उसकी तलाश की, लेकिन वहां भी दुर्गा हरि का पता नहीं चला।

29 दिसंबर की शाम दुर्गा हरि शराब के नशे में घर लौटी। इसके बाद पति और बेटी के बीच विवाद और बढ़ गया। रात में धन्नू हरि और बेटी सोनामती ने मिलकर दुर्गा हरि की पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। घायल महिला को रातभर घर में रखा गया। अगले दिन 30 दिसंबर को स्वजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु (Murder Case Ambikapur) हो गई।

कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित पति धन्नू हरि और बेटी सोनामती के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है और अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।

Cabinet Rank Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल के 35 प्रमुखों को बड़ा तोहफा, 13 को कैबिनेट तो 22 को राज्य मंत्री का दर्जा
Sansad Khel Mahotsav 2025: दुर्ग में खेलों का महाकुंभ आज समापन पर, 4 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी, PM मोदी करेंगे सीधा संवाद
सरगुजा में तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत:खेलने के लिए घर से निकले थे; साइकिल धोने के दौरान पैर फिसला
उर्स से पहले दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन : सघन चेकिंग में 7 धारदार हथियार के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
Sub Engineer Recruitment Controversy: 67 इंजीनियरों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, राज्य सरकार से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ColorOS 17
ColorOS 17 : OnePlus यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, इन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा ColorOS 17, देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं

वनप्लस यूजर्स के लिए बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट सामने…

12 Jyotirlinga
12 Jyotirlinga : शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर, क्यों खास माने जाते हैं 12 ज्योतिर्लिंग? जानिए पूरी जानकारी

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के…

UK Muslim Voters
UK Muslim Voters : ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ रहा मुस्लिम वोटर्स का असर, 3 आंकड़ों में समझिए पूरी तस्वीर

ब्रिटेन की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, AI मिशन से BEML प्लांट तक कई अहम मंजूरियां

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास,…

Pappu Yadav Protest
Pappu Yadav Protest : राम मंदिर पर कथित टिप्पणी को लेकर Pappu Yadav Protest, कोरबा में पुतला दहन

कोरबा में राम मंदिर और पुजारियों को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?