CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Child Marriage Stopped Sukma : नदी-नाले पार कर रोकी गई 12 वर्षीय बालिका की शादी

Child Marriage Stopped Sukma : नदी-नाले पार कर रोकी गई 12 वर्षीय बालिका की शादी

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 3 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” के विजन को धरातल (Child Marriage Stopped Sukma) पर उतारते हुए सुकमा जिला प्रशासन ने एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमले ने दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्र में पहुंचकर न केवल एक 12 वर्षीय बालिका की शादी रुकवाई, बल्कि समाज को बाल विवाह के खिलाफ सख्त संदेश भी दिया ।

2 जनवरी की सुबह प्रशासन को सूचना मिली कि सुकमा (Child Marriage Stopped Sukma) विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाराम के सुदूर गांव नाड़ीगुफा में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और सेक्टर सुपरवाइजर की संयुक्त टीम गठित की गई। गांव तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन था, जहां उफनते नदी-नालों और घने जंगलों को पार करना पड़ा, लेकिन टीम ने जोखिम की परवाह किए बिना पैदल यात्रा कर गांव तक पहुंच बनाई।

गांव पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि स्थानीय परंपराओं के अनुसार विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। प्रशासनिक टीम ने संवेदनशीलता और संयम के साथ परिजनों और ग्रामीणों से संवाद किया। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों, कानूनी दंड और बालिका के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशासन की समझाइश का असर हुआ और परिजनों ने स्वेच्छा से बाल विवाह रोकने का निर्णय लिया।

इसके बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पंचनामा तैयार किया गया और बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। प्रशासन ने गांव के लोगों से भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति की तुरंत सूचना देने की अपील भी की (Child Marriage Stopped Sukma)।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बालिका को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परिजनों को प्रेरित किया। शासन की मंशा है कि राज्य की प्रत्येक पंचायत को “बाल विवाह मुक्त” (Child Marriage Stopped Sukma) घोषित किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य मिल सके। यह कार्रवाई न केवल एक बालिका की जिंदगी बचाने का उदाहरण है, बल्कि सामाजिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इस पूरी कार्रवाई में संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) मनीषा शर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर निशा साहू, सामाजिक कार्यकर्ता जोगेंद्र दिर्दो, काउंसलर लोकेश्वरी, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर मल्लिका सोड़ी, केस वर्कर मुड़ा पोडियामी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

सन्न कर देने वाली खबर: 5 साल की बच्ची मालगाड़ी की चपेट में, कोरबा में मचा हड़कंप
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री
High Court Payment : करोड़ों के भुगतान पर हाई कोर्ट की सख्ती, अब होगी शत-प्रतिशत गुणवत्ता जांच
National Security Summit: छत्तीसगढ़ में पहली बार DGP कॉन्फ्रेंस, तीन दिनों तक देश की आंतरिक सुरक्षा पर गहन मंथन
Jashpur Electricity Project : प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई की मौत, बदहाल सड़क पर उठे सवाल

सड़क हादसे में पूर्व खाद्य मंत्री और विधायक…

Jailer 2 Rajinikanth Fan Celebration : भारत से दुबई-जापान तक रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ के लिए आधी रात को सड़कों पर उतरे फैंस
Jailer 2 Rajinikanth Fan Celebration : भारत से दुबई-जापान तक रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ के लिए आधी रात को सड़कों पर उतरे फैंस

रजनीकांत के प्रति दीवानगी (Jailer 2 Rajinikanth Fan…

Takhatpur Theft
Takhatpur Theft : तखतपुर में चोरों का आतंक, एक महीने में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें, व्यापारियों में डर

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में लगातार हो…

Imran Khan India Exit Notice : इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में हुए थे शामिल
Imran Khan India Exit Notice : इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में हुए थे शामिल

अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का…

Divya Mittal Mirzapur Politics : अनुप्रिया पटेल के गढ़ में नई चुनौती! पूर्व IAS दिव्या मित्तल के ऐलान पर टिकी नजरें
Divya Mittal Mirzapur Politics : अनुप्रिया पटेल के गढ़ में नई चुनौती! पूर्व IAS दिव्या मित्तल के ऐलान पर टिकी नजरें

मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीतिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?