CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Youth Death Mystery : रामा वर्ल्ड में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, निर्माणाधीन मकान में मिला क्षत-विक्षत शव

Raipur Youth Death Mystery : रामा वर्ल्ड में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, निर्माणाधीन मकान में मिला क्षत-विक्षत शव

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 जनवरी। राजधानी के रामा वर्ल्ड कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Raipur Youth Death Mystery) से सनसनी फैल गई। निर्माणाधीन मकान के पास क्षत-विक्षत हालत में मिले शव ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मृतक की पहचान शुभम राणा (उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासी देवघर, झारखंड के रूप में हुई है।

शुभम रामा वर्ल्ड स्थित स्वर्णभूमि कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में कारपेंटरी का कार्य करता था और वहीं अन्य मजदूरों के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, शुभम बीती रात करीब 11 बजे के बाद अपने कमरे से अचानक गायब हो गया था। रात में उसके वापस न लौटने पर साथियों ने सोचा कि वह कहीं बाहर गया होगा।

सुबह जब अन्य मजदूरों की नींद खुली तो शुभम कमरे में नहीं मिला। आसपास तलाश के दौरान निर्माणाधीन मकान के पास उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला, जिसे देखकर सभी घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह संदिग्ध माना जा रहा है। शव पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इधर, घटना (Raipur Youth Death Mystery) की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन झारखंड से रायपुर पहुंचे। परिजनों ने शुभम की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था और उसकी इस तरह मौत होना स्वाभाविक नहीं लगती। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

विधानसभा थाना पुलिस के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही शुभम के साथ काम करने वाले मजदूरों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Raigarh Auto Arson : “एसपी साहब हमें गोली मरवा दीजिए या न्याय दिलाइए”: सड़क पर उतरा पीड़ित परिवार, जानिए क्या है मामला
ओडिशा: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में शिशु को जन्म देने का मामला, लेडी मैट्रन बर्खास्त और एएनएम निलंबित
Mahadev Satta Scam : महादेव सट्टा केस में दो IPS अफसरों से CBI ने की पूछताछ, आधा दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों को समन
Interstate Cannabis Smuggling Gang Bust : अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 3.88 क्विंव. गांजा व कंटेनर की बनाई जब्ती
Bengaluru Murder: पहले नशीली दवा खिलाई फिर सुनसान जगह ले गई पत्नी और सास, काट दिया गला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?