CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Riya Tiwari : साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रिया तिवारी का विजय शर्मा ने किया सम्मान

Riya Tiwari : साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रिया तिवारी का विजय शर्मा ने किया सम्मान

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 जनवरी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली कवर्धा की होनहार खिलाड़ी रिया तिवारी (Riya Tiwari) को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने रिया को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के साथ नेपाल, भूटान और श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया था। इस विजेता भारतीय टीम का हिस्सा बनकर रिया तिवारी ने न केवल कवर्धा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रिया तिवारी (Riya Tiwari) की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रिया ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा, अनुशासन और कठोर परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। रिया की यह उपलब्धि प्रदेश की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों से आने वाली प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकें।

सम्मान समारोह के दौरान रिया तिवारी (Riya Tiwari) ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों श्री अविनाश चौहान एवं श्री जय किशन को दिया। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासन और विश्वास के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। रिया ने कहा कि यह स्वर्ण पदक उनके खेल जीवन की एक नई शुरुआत है और वे आगे भी पूरे समर्पण के साथ देश और प्रदेश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी।

CG News : केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती ठाकुर ने रायपुर में अधिकारियों की ली बैठक, महतारी वंदन, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बाल संरक्षण, आंगनबाड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर की हुई समीक्षा
Hypnotic Fraud Raipur: साधु के भेष में आए ठग, महिला डॉक्टर से की हिप्नोटिक ठगी
Elephant Video : खेत में पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पत्थर और पटाखों का VIDEO वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण कार्यों को सराहा, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात
बस्तर संभाग में बाढ़ और आपदा राहत की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?