CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Traffic Rule Trinayan Helpline : यातायात नियम उल्लंघन पर अब ‘त्रिनयन’ की पैनी नजर, लोग कर सकेंगे फोटो-वीडियो के साथ शिकायत

Traffic Rule Trinayan Helpline : यातायात नियम उल्लंघन पर अब ‘त्रिनयन’ की पैनी नजर, लोग कर सकेंगे फोटो-वीडियो के साथ शिकायत

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 जनवरी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब ‘त्रिनयन’(Traffic Rule Trinayan Helpline) के जरिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। 36वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिला पुलिस ने ट्रैफिक कानून तोड़ने वालों की शिकायत के लिए ‘त्रिनयन’ हेल्पलाइन नंबर 9479226641 जारी किया है। इस पहल के तहत अब आम नागरिक व्हाट्सऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे।

बलौदाबाजार जिला पुलिस के अनुसार, इस हेल्पलाइन पर शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, ट्रिपलिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। पुलिस द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर नागरिक सीधे ‘त्रिनयन’ के व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं, जिससे शिकायत प्रक्रिया और अधिक सरल व त्वरित हो गई है।

मंगलवार को जिला ऑडिटोरियम में आयोजित 36वें सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता तथा पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि यातायात नियम आम नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए बनाए गए हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति हेलमेट पहनने, ट्रिपलिंग से बचने और नियमों का पालन करने जैसे छोटे-छोटे बदलाव अपनाए, तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि यातायात नियमों (Traffic Rule Trinayan Helpline) का पालन पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा की भावना से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी जागरूक करें। उन्होंने जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। सुर-ओ-चंदम और सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किए, वहीं अंशुल अवस्थी एंड ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा में सहयोग करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

जिला पुलिस का मानना है कि ‘त्रिनयन’ (Traffic Rule Trinayan Helpline) जैसी पहल से आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी और यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित होगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

African Swine Fever Bhilai : भिलाई में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का तांडव, 450 से ज्यादा सूअरों की हुई मौत, पशुपालन विभाग ने इलाके को किया सील
BSP Iron Theft : फिर उठी बड़ी मांग, विधायक रिकेश का निष्पक्ष जांच पर जोर, Video
Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद
AI Wild Buffalo Monitoring : AI कैमरों से होगी वन भैंसों की निगरानी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा संरक्षण और रोजगार का जिम्मा
Durg youth suicide case : घर में फंदे से लटका मिला शव, आर्थिक तंगी की आशंका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Helpline
CM Helpline : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज शिकायतों का…

Raipur Crime
Raipur Crime : रायपुर में 3 साल के बच्चे से मारपीट का आरोप, मां और सौतेले पिता पर एफआईआर

रायपुर के पंडरी स्थित तरुण नगर, लोधीपारा में…

Scrap Theft
Scrap Theft : चोरी के आरोप में पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार, ​गोदाम से 18 टन कबाड़, सिलेंडर और पिकअप जब्त, भेजा गया जेल

शिवपुरी क्षेत्र में हुई लोहे के एंगल व…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, जमीन विवाद में पड़ोसी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के बड़े रेगड़ा गांव में दुर्गा…

Durg News
Durg News : पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे को उम्रकैद, अर्थदंड न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

पिता की बेरहमी से हत्या करने के गंभीर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?