CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, 10 लाख के बांड के साथ इन कड़े शर्तों के साथ मिली है जमानत

CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, 10 लाख के बांड के साथ इन कड़े शर्तों के साथ मिली है जमानत

By Newsdesk Admin
13/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी गलत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। ट्रायल जल्दी पूरा नहीं होगा। लिहाजा उन्हें लंबे समय तक जेल में रखने का औचित्य नहीं है।

आपको बता दें कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दी है, जिसमें कहा गया है कि वे न तो सीएम कार्यालय जाएंगे और न ही सचिवालय। किसी भी सरकारी फाइल पर तब तक दस्तखत नहीं करेंगे जब तक ऐसा करना जरूरी न हो। वे किसी गवाह से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं करेंगे। अपने ट्रायल को लेकर कोई सार्वजनिक बयान या टिप्पणी नहीं करेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश होना होगा और वे जांच में सहयोग करेंगे।

सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वे ईडी के कस्टडी में थे। हालांकि उन्हें ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। लेकिन सीबीआई के केस में गिरफ्तारी की वजह से उन्हें जेल में ही रहना पड़ा था।

गौरतलब हो कि वर्ष 2021-22 में दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई गई नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। बाद में केजरीवाल सरकार ने इसे वापस ले लिया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि शऱाब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह नीति बनाई गई थी। इसके बदले में शराब कारोबारियों द्वारा रिश्वत दी गई थी। ईडी और सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है।

Earthquake : बहुमंजिला इमारत की छत पर था स्विमिंग पूल, इतना तेज आया भूकंप कि पलक झपकते ही हो गया खाली
BJP नेत्री के पति की दबंगई का वीडियो वायरल, लाठी-डंडों से युवक को दौड़ाकर पीटा
Disabled Husband Rajasthan Journey: 735 KM की स्कूटी यात्रा पत्नी के ट्रांसफर के लिए, दिव्यांग पति का दर्द बन गया आंदोलन
India Economy Growth : भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! दूसरी तिमाही में GDP 8.2% बढ़ी, जारी हुआ NSO का अनुमान
Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?