CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Swarg Rath Facility Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने जनसेवार्थ “स्वर्ग रथ” सुविधा को दिखाई हरी झंडी, विधायक कार्यालय से ले सकेंगे जरूरतमंद

Swarg Rath Facility Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने जनसेवार्थ “स्वर्ग रथ” सुविधा को दिखाई हरी झंडी, विधायक कार्यालय से ले सकेंगे जरूरतमंद

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share
Swarg Rath Facility Bhilai
Swarg Rath Facility Bhilai

सीजी भास्कर, 7 जनवरी। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक रिकेश सेन ने बुधवार को “स्वर्ग रथ” (Swarg Rath Facility Bhilai) सुविधा का शुभारंभ किया।

इससे पहले क्षेत्र में फिल्टर्ड वाटर, फ्री ब्लड टेस्ट, श्रीराम रसोई, वेंटिलेटर एम्बुलेंस, हेलमेट बैंक और कंबल बैंक जैसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं।

विधायक रिकेश सेन (MLA RIKESH SEN) ने कहा कि यह सेवा वैशाली नगर और भिलाई के नागरिकों को समर्पित है, ताकि कठिन समय में आमजन को सम्मानजनक और सुगम सुविधा मिल सके।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि –

10 अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने बुके और केक लाने से मना करते हुए समाज के सक्षम लोगों से अपील की थी कि यदि उपहार देना ही हो तो चिकित्सा से जुड़े उपकरण, खेल सामग्री अथवा जनउपयोगी संसाधन प्रदान करें, ताकि उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।

इस अपील का सकारात्मक असर देखने को मिला और उन्हें दो वेंटिलेटर एम्बुलेंस सहित बड़ी मात्रा में खेल सामग्री उपहार स्वरूप प्राप्त हुई।

इसी क्रम में समाजसेवी अग्रवाल परिवार ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की जनसेवा के लिए एक “स्वर्ग रथ” (Swarg Rath Facility Bhilai) विधायक रिकेश सेन को भेंट किया।

विधायक ने इस सेवा को औपचारिक रूप से जनसेवार्थ समर्पित करते हुए भिलाईवासियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ग रथ क्षेत्रवासियों की आवश्यकता के समय सम्मानपूर्वक अंतिम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा।

विधायक सेन ने स्पष्ट किया कि स्वर्ग रथ सेवा की आवश्यकता होने पर विधायक कार्यालय को सूचना देकर इसे प्राप्त किया जा सकेगा। यह वाहन उपलब्धता के आधार पर भिलाई के राम नगर, रिसाली, दुर्ग मुक्तिधाम और छावनी मुक्तिधाम के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और आगे भी ऐसी सुविधाएं क्षेत्र में लगातार शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने समाजसेवी अग्रवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और हरी झंडी दिखाकर “स्वर्ग रथ” सेवा को विधिवत जनसेवार्थ रवाना किया।

Raipur Liquor Sales : होली पर छलके जाम, 4 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी; 3 मार्च को हुई रिकॉर्ड कमाई
Mahatari Sadan Approval : 166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन
CG Placement Camp : गौरेला – पेंड्रा – मरवाही में रोजगार का मौका, 16 से 18 फरवरी तक तीन दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प
Surajpur Road Inspection : घटिया सड़क व पुलिया निर्माण पर मंत्री की कड़ी फटकार, औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही
Durg Theft Case : बॉयफ्रेंड के लिए मालकिन के घर से 24 हजार की चोरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND vs WI 5th T20 : ईशान किशन के पास डबल धमाके का मौका, 76 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
IND vs WI 5th T20 : ईशान किशन के पास डबल धमाके का मौका, 76 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले…

Celebrities Citizenship Controversies : इमरान खान ही नहीं, आलिया-कटरीना समेत इन सितारों की नागरिकता भी रही चर्चा में
Celebrities Citizenship Controversies : इमरान खान ही नहीं, आलिया-कटरीना समेत इन सितारों की नागरिकता भी रही चर्चा में

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत…

Rajnandgaon News
Rajnandgaon News : राजनांदगांव की फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, मुआवजे की मांग पर चक्का जाम

राजनांदगांव के डोंगरगांव क्षेत्र स्थित ड्रूल्स प्राइवेट लिमिटेड…

Ambedkar Hospital Holiday Update : रविवार से मंगलवार तक छुट्टियों का असर, सोमवार को 2 घंटे खुलेगी ओपीडी
Ambedkar Hospital Holiday Update : रविवार से मंगलवार तक छुट्टियों का असर, सोमवार को 2 घंटे खुलेगी ओपीडी

त्योहारों के कारण रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर…

Kabaddi Championship
Kabaddi Championship : मुंगेली में जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप शुरू, 540 खिलाड़ियों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मुंगेली में 26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?