CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai Financial Help : मुख्यमंत्री जनदर्शन में संवेदनशील पहल, लकवाग्रस्त महिला को मिला संबल, सीएम साय ने 5 लाख रुपये की सहायता को दी मंजूरी

Vishnu Deo Sai Financial Help : मुख्यमंत्री जनदर्शन में संवेदनशील पहल, लकवाग्रस्त महिला को मिला संबल, सीएम साय ने 5 लाख रुपये की सहायता को दी मंजूरी

By Newsdesk Admin
08/01/2026
Share
Vishnu Deo Sai Financial Help
Vishnu Deo Sai Financial Help

सीजी भास्कर 8 जनवरी। मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान एक बार फिर मानवीय संवेदना का उदाहरण देखने (Vishnu Deo Sai Financial Help) को मिला, जब महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेटेमरी निवासी बसंती साव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना किसी देरी के मदद देने के निर्देश दिए, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली।

बसंती साव दोनों पैरों से लकवाग्रस्त हैं और उनका इलाज रायपुर स्थित एम्स, मेकाहारा और एक निजी अस्पताल में कराया जा चुका है। इलाज अभी भी जारी है और आगे के उपचार में करीब 6 लाख 40 हजार रुपये के खर्च का अनुमान है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के कारण इलाज का खर्च उठाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया था। इसी पीड़ा को लेकर वे मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंची थीं।

जनदर्शन के दौरान बसंती साव और उनके परिजनों की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश (Vishnu Deo Sai Financial Help) दिए। मुख्यमंत्री की इस त्वरित पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली। बसंती साव के पति प्रेमकुमार साव ने बताया कि जनदर्शन में अपनी समस्या रखने के बाद उन्हें तत्काल मदद मिली, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की खुले शब्दों में प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री की पहल से बसंती साव को सहायता मिली हो। इससे पहले भी उन्हें 25 हजार रुपये और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। लगातार मिल रही इस मदद से परिवार को इलाज जारी रखने का भरोसा मिला है।

मुख्यमंत्री जनदर्शन में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर यह साबित किया (Vishnu Deo Sai Financial Help) है कि जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निर्णय लेना और उन्हें राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस सहायता से न केवल एक पीड़ित महिला को संबल मिला है, बल्कि शासन-प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

इंस्टा रील बनाने निकले तीन दोस्त, पिकअप से टकराई बाइक, 2 की मौत 1 घायल, देखिए विडियो
Fake Medicine Allegation : नकली दवाइयों पर सियासी उबाल, NSUI का जोरदार प्रदर्शन, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप
Investment Fraud CMD Arrest : सूरजपुर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन पर विपक्ष में बढ़ी हलचल, स्टालिन-पवार को मनाने चेन्नई और मुंबई पहुंचेंगे खरगे-राहुल
Delimitation Bill 2026 : परिसीमन पर विपक्ष में बढ़ी हलचल, स्टालिन-पवार को मनाने चेन्नई और मुंबई पहुंचेंगे खरगे-राहुल

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill…

तिरुपरंकुंद्रम मंदिर में दीप जलाने की अनुमति, 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक तय स्थान पर कर सकेंगे श्रद्धालु

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को…

Christchurch Test Day 3 : जुरेल के 88 रन से टला फॉलोऑन, न्यूजीलैंड 243 रन आगे, क्लिन स्वीप का मंडराया खतरा
Christchurch Test Day 3 : जुरेल के 88 रन से टला फॉलोऑन, न्यूजीलैंड 243 रन आगे, क्लिन स्वीप का मंडराया खतरा

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान (Christchurch Test Day…

SBI Consumer Court Fine
SBI Consumer Court Fine : चेक क्लियर करने में देरी SBI को पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने लगाया 60 हजार का जुर्माना

SBI Consumer Court Fine : बैंक को 45…

Maoist Gold and Cash Recovery
Maoist Gold and Cash Recovery : बीजापुर में माओवादी डम्प से 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद

Maoist Gold and Cash Recovery : पुलिस के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?