CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » State Information Commission Chhattisgarh : पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, दो राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति

State Information Commission Chhattisgarh : पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, दो राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति

By Newsdesk Admin
10/01/2026
Share
State Information Commission Chhattisgarh
State Information Commission Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। राज्य सरकार ने लंबे समय से रिक्त पड़े मुख्य सूचना आयुक्त (State Information Commission Chhattisgarh) के पद पर आखिरकार नियुक्ति कर दी है। देर रात जारी आदेश के अनुसार, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन को छत्तीसगढ़ का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के साथ ही राज्य सूचना आयोग को पूर्ण स्वरूप प्रदान करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है।

इसी आदेश के तहत सचिव स्तर से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उमेश अग्रवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त (State Information Commission Chhattisgarh) किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से चली आ रही रिक्तियों का समाधान हो सका है।

मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों के इन पदों के लिए 4 मार्च 2025 को आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हालांकि, चयन प्रक्रिया के दौरान मामला हाईकोर्ट पहुंच जाने के कारण नियुक्तियां लंबे समय तक रुकी रहीं। हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद शासन ने चयन प्रक्रिया को पुनः आगे बढ़ाया और अब औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

बताया गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। उनके अलावा सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक जुनेजा ने भी इस पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की थी। अंततः सरकार ने प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता को प्राथमिकता देते हुए अमिताभ जैन के नाम पर मुहर लगाई।

वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग (State Information Commission Chhattisgarh) में राज्य सूचना आयुक्त के दो पद रिक्त थे, जिनके लिए कुल 72 आवेदकों ने आवेदन किए थे। इन आवेदकों में कई सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवेदनों की प्रारंभिक जांच कर सूची तैयार की गई थी, लेकिन अनुभव और मापदंडों को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई, जिससे प्रक्रिया बाधित हो गई थी। याचिका निरस्त होने के बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब नियुक्तियां की गई हैं।

नियुक्ति आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदस्थ माने जाएंगे। इन सभी नियुक्तियों पर केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोग से संबंधित नियमों के तहत पदावधि, वेतन, भत्ते तथा सेवा की अन्य शर्तें लागू होंगी। राज्य सरकार के इस फैसले को सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और सूचना आयोग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई
Raipur Flyover Accident : बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, जांच शुरू
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 ग्रामीणों की मौत, 8 से अधिक लोग घायल, देर रात कार्यक्रम देखकर लौटने के दौरान हुआ हादसा
CG की बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में निगम और निकाय चुनाव में विधायक-सांसदों की लगी ड्यूटी, प्रत्याशी चुनने से लेकर चुनाव जीताने तक की जिम्मेदारी तय, 4 टीमों में शामिल 500 से ज्यादा नेता इलेक्शन चक्रव्यूह की करेंगे रचना, देखिए सूची किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
CBI in action : एपी त्रिपाठी और मंजूला के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

IG Amresh Kumar Mishra
IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने…

Ex Servicemen Training
Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित

राजधानी में पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?