CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahasamund Paddy Scam : धान पर फिर चूहों का आरोप! महासमुंद में 10 माह में 5.71 करोड़ का स्टॉक गायब, संग्रहण प्रभारी को नोटिस

Mahasamund Paddy Scam : धान पर फिर चूहों का आरोप! महासमुंद में 10 माह में 5.71 करोड़ का स्टॉक गायब, संग्रहण प्रभारी को नोटिस

By Newsdesk Admin
11/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। रायपुर के बाद अब महासमुंद जिले से धान भंडारण को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बागबाहरा स्थित धान संग्रहण केंद्र में भारी मात्रा में धान कम मिलने के बाद प्रशासनिक हलकों में सवाल खड़े हो गए हैं। दावा किया गया है कि चूहे, दीमक और पक्षियों की वजह से केंद्र से 18,433 क्विंटल धान गायब हो गया, जिससे सरकारी खजाने को करीब 5.71 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

हालांकि, इस दलील पर जानकारों और विभागीय सूत्रों ने गंभीर आपत्ति (Mahasamund Paddy Scam) जताई है। उनका कहना है कि धान के सुरक्षित भंडारण के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। मार्कफेड के माध्यम से न केवल परिवहन, हमाली और सुरक्षा व्यवस्था की जाती है, बल्कि भंडारण केंद्रों में कीट नियंत्रण और रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय होती है। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में धान का चूहों और पक्षियों द्वारा खा जाना कई सवाल खड़े करता है।

सूत्रों के अनुसार, बागबाहरा संग्रहण केंद्र में कुल स्टॉक का 3.65 प्रतिशत धान कम पाया गया है। जबकि संरक्षण विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष 12 सितंबर को जारी पत्र में कहा गया था कि यदि स्टॉक में 1 प्रतिशत की कमी पाई जाती है तो कारण बताओ नोटिस जारी होगा, 1 से 2 प्रतिशत के बीच विभागीय जांच और 2 प्रतिशत से अधिक कमी पर तत्काल निलंबन, जांच और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

इन निर्देशों के बावजूद बागबाहरा केंद्र में तय सीमा से अधिक कमी पाए जाने पर अब तक सख्त कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। न तो प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कदम सामने आया है और न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले कबीरधाम जिले के कवर्धा में भी इसी तरह का मामला सामने (Mahasamund Paddy Scam) आया था, जहां करीब 7 करोड़ रुपये के धान को चूहों द्वारा नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने धान संग्रहण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

इस पूरे मामले पर बागबाहरा धान संग्रहण प्रभारी का कहना है कि वर्ष 2024-25 में केंद्र में लगभग 12.63 लाख बोरी धान की आवक हुई थी। उनके अनुसार, आवक के समय धान में नमी 17 प्रतिशत थी, जबकि जावक के समय यह घटकर 10 से 11 प्रतिशत रह गई। उन्होंने दावा किया कि दीमक, कीट, पक्षी और चूहे भंडारण के दौरान धान को नुकसान पहुंचाते हैं।

वहीं जिला विपणन अधिकारी (DMO) ने बताया कि धान की कमी को लेकर संग्रहण केंद्र प्रभारी को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला केवल धान की कमी तक सीमित (Mahasamund Paddy Scam) नहीं रह गया है, बल्कि यह भंडारण व्यवस्था, निगरानी तंत्र और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया पर भी बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

Elephant Calf Death : 6 माह के हाथी शावक की जलसमाधि, जांच में जुटा वन अमला
Sirpur Festival 2026 : सिरपुर महोत्सव 2026 में भक्ति से बॉलीवुड तक का संगम, 1 फरवरी से गूंजेगा सिरपुर
Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा
PG Counselling Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ PG मेडिकल एडमिशन 2025, पहला राउंड घोषित, लेकिन दाखिला रहेगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?