CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Oil Palm Farming Subsidy : ऑयल पाम खेती को प्रोत्साहन, अतिरिक्त अनुदान से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

Oil Palm Farming Subsidy : ऑयल पाम खेती को प्रोत्साहन, अतिरिक्त अनुदान से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

By Newsdesk Admin
11/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने और किसानों की आय में दीर्घकालीन एवं स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संयुक्त रूप से बड़ा कदम उठाया गया है। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना के तहत ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा टॉप-अप सहायता दी जा रही है। यह पहल ऑयल पाम खेती (Oil Palm Farming Subsidy) को किसानों के लिए अधिक लाभकारी बनाने पर केंद्रित है।

सहायक संचालक उद्यानिकी, मुंगेली ने बताया कि ऑयल पाम की खेती में प्रारंभिक लागत अधिक होने और 3 से 4 वर्षों की गेस्टेशन अवधि को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने विशेष आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार द्वारा देय न्यूनतम 1.30 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन किसानों को अतिरिक्त सहायता प्रदान कर रहा है, जिससे अधिक से अधिक कृषक ऑयल पाम रोपण (Oil Palm Farming Subsidy) की ओर आकर्षित हो सकें।

ऑयल पाम एक दीर्घकालीन, कम श्रम वाली और उच्च उत्पादकता वाली फसल है। इसमें रोग प्रकोप की संभावना अत्यंत कम होती है। एक बार रोपण के बाद चौथे वर्ष से उत्पादन प्रारंभ हो जाता है और यह फसल 25 से 30 वर्षों तक निरंतर उपज देती है। पारंपरिक तिलहन फसलों की तुलना में ऑयल पाम प्रति हेक्टेयर 4 से 6 गुना अधिक तेल उत्पादन क्षमता रखती है, जिससे किसानों को स्थायी और सुनिश्चित आय मिलती है। यह विशेषता कृषक आय वृद्धि (Oil Palm Farming Subsidy) का मजबूत आधार बनती है।

विभिन्न मदों में अतिरिक्त अनुदान

राज्य शासन द्वारा पात्र किसानों को रखरखाव मद में 6,750 रुपए प्रति हेक्टेयर, अंतरवर्तीय फसलों के लिए 10,250 रुपए प्रति हेक्टेयर, ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने पर कुल 22,765 रुपए प्रति हेक्टेयर तथा फेंसिंग के लिए 54,485 रुपए प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जा रहा है। इस प्रकार ऑयल पाम रोपण करने वाले किसानों को कुल 69,620 रुपए प्रति हेक्टेयर तक का अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। यह सहायता राज्य अनुदान योजना (Oil Palm Farming Subsidy) के तहत प्रदान की जा रही है।

यह अनुदान केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो योजना के अंतर्गत ऑयल पाम का रोपण करेंगे। योजना से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए कृषक उद्यानिकी विभाग अथवा अधिकृत प्रतिनिधि कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। ऑयल पाम की खेती किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ देश को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Electricity Transfer Issue : भिलाई स्टील टाउनशिप की बिजली सेवा हस्तांतरण पर विवाद
Patwari Office Chhattisgarh : पटवारियों कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए 7:70 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत
तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर 37 लाख ठगे:महिला से कहा- कुंडली दोष है, फ्लैट मेरे नाम करो, यूट्यूब देखकर तांत्रिक बना था
Accident Raigarh : तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी — अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार
Constable dies after operation : इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Dhamtari Congress Protest :कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री…

Udanti Tiger Reserve 
Udanti Tiger Reserve : 20 एकड़ वनभूमि पर अवैध खेती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Udanti Tiger Reserve : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक…

Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Illegal Timber Transport : स्थानीय स्तर पर…

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?