सीजी भास्कर, 12 जनवरी। रिलीज से पहले ही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर लगातार धमाल मचा रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘संदेशे आते हैं’ को लोगों ने जमकर प्यार दिया। अब फिल्म का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह गाना भी फिल्म ‘बॉर्डर’ के ही गाने का री-क्रिएटेड वर्जन है। ये दोनों गाने बॉर्डर फिल्म के सबसे हिट गानों में शामिल रहे हैं।
विशाल मिश्रा ने दी आवाज
‘जाते हुए लम्हों’ (Border 2) के इस री-क्रिएटेड वर्जन को विशाल मिश्रा ने गाया है। गाने में ओरिजिनल सॉन्ग के सिंगर रूप कुमार राठौड़ की आवाज भी सुनाई देती है। ‘घर कब आओगे’ गाने की तरह ही इस गाने को भी मिथुन ने ही कंपोज किया है। जबकि ‘बॉर्डर’ फिल्म में इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने कंपोज किया था। रूप कुमार राठौड़ की आवाज में बने ओरिजिनल गाने को अब विशाल मिश्रा ने नए अंदाज में पेश किया है।
‘जाते हुए लम्हों’ ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना है। इस फिल्म से सबसे पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं दूसरा गाना रोमांटिक सॉन्ग ‘इश्क दा चेहरा’ था। अब तीसरे गाने के तौर पर ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज किया गया है।
(Border 2) इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फैंस इस वॉर ड्रामा फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।


