CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Death in Moving Train : चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ के कथावाचक की मौत, शौचालय जाते समय अचानक गिरे बेसुध

Death in Moving Train : चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ के कथावाचक की मौत, शौचालय जाते समय अचानक गिरे बेसुध

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Death in Moving Train
Death in Moving Train

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक और भागवताचार्य 31 वर्षीय कृष्ण शुभम महाराज की सोमवार को कुर्ला एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान चलती ट्रेन में मौत (Death in Moving Train) हो गई। घटना उस समय हुई जब वे सुबह अपने बर्थ से उठकर ट्रेन के शौचालय की ओर जा रहे थे। अचानक बेसुध होकर गिर पड़ने के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी और ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से उनके अनुयायियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथावाचक कृष्ण शुभम महाराज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के निवासी थे और पश्चिम बंगाल के शालीमार में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचन देने जा रहे थे। वे 11 जनवरी की शाम 5:50 बजे ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी–शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उनके साथ सेवादार इंद्रजीत तिवारी भी यात्रा कर रहा था।

सोमवार सुबह जब ट्रेन राउरकेला स्टेशन पार कर चुकी थी, तभी वे शौचालय की ओर बढ़े। शौचालय का दरवाजा खोलने से पहले ही वे उसके सामने गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत और सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। सेवादार द्वारा तत्काल ट्रेन में मौजूद टीटीई को सूचना दी गई, जिसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए आपात चिकित्सा सहायता मांगी गई।

रेलवे प्रशासन की ओर से चक्रधरपुर स्टेशन पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई थी, लेकिन जब तक ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची, तब तक चलती ट्रेन में मौत (Death in Moving Train) हो चुकी थी। स्ट्रेचर के माध्यम से उन्हें नीचे उतारकर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद चक्रधरपुर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को रेलवे अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। सेवादार ने बताया कि कथावाचक को पूर्व से ही सांस संबंधी समस्या थी। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और स्वजन सड़क मार्ग से चक्रधरपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दुखद घटना ने एक बार फिर चलती ट्रेन में मौत (Death in Moving Train) जैसी घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य सतर्कता की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur GST Raid Fake Billing Case 2026: अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स समेत 4 ठिकानों पर छापा, फर्जी बिलिंग के संकेत
Drinking Water Management : पेयजल व्यवस्था पर डिप्टी सीएम अरुण साव के सख्त तेवर, धमतरी के ईई निलंबित
Digital Agriculture : क्यू आर कोड स्कैन कर किसान सीधे बेच सकेंगे अपनी फसल, बिचौलियों से मिलेगी निजात
Guru Tegh Bahadur Jayanti 2025 : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिला पंजाब सरकार का आमंत्रण
Wing Commander Suicide Case: रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स अधिकारी की संदिग्ध मौत, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Death
Bear Death : बिलासपुर में नाले में मिला वृद्ध भालू का शव, रेस्क्यू नहीं होने पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : बिलासपुर जिले के…

BJP Worker Scheme
BJP Worker Scheme : विधायक रिकेश सेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की 8 कल्याणकारी योजनाएं

सीजी भास्कर, 08 जुलाई :  वैशाली नगर विधायक…

CG Cabinet Meeting
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में 11 बड़े फैसले, उद्योग, शिक्षा, जीएसटी और किरायेदारी कानून में होंगे बदलाव

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Seva Setu
Seva Setu : अब एक ही जगह मिल रहीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु से लोगों की बढ़ी सहूलियत

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

VBG Ramji Yojana
VBG Ramji Yojana : गांव में रोजगार के साथ बदलेगी तस्वीर, नई योजना से जल संरक्षण और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?