CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Notice Chhattisgarh : 44 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य हासिल करने की कवायद, 7000 कारोबारियों को नोटिस

GST Notice Chhattisgarh : 44 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य हासिल करने की कवायद, 7000 कारोबारियों को नोटिस

By Newsdesk Admin
13/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। स्टेट और सेंट्रल जीएसटी विभाग (GST Notice Chhattisgarh) ने बकाया टैक्स वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तय ₹44 हजार करोड़ के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश के 7000 कारोबारियों और करदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस उन फर्मों को भेजे गए हैं, जिन पर टैक्स बकाया है या जिनके रिटर्न और भुगतान में अंतर पाया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले हर हाल में बकाया टैक्स जमा करना होगा।

जीएसटी विभाग के अधिकारी 15 फरवरी तक कर वसूली का लक्ष्य पूरा करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की टीमें टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों पर नजर बनाए हुए हैं। विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से करोड़ों के टर्नओवर वाली फर्मों के लेनदेन, रिटर्न और टैक्स भुगतान का विश्लेषण किया जा रहा है। संदिग्ध मामलों में छापेमारी और सर्वे की तैयारी भी की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्टेट जीएसटी को लगभग ₹27,500 करोड़ और सेंट्रल जीएसटी को ₹16,000 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। अब तक सेंट्रल जीएसटी को लगभग 81 प्रतिशत (₹13,000 करोड़) और स्टेट जीएसटी को 76 प्रतिशत (₹21,000 करोड़) राजस्व प्राप्त हो चुका है। शेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग बकाया और विवादित प्रकरणों के तेजी से निपटारे पर जोर दे रहा है।

GST ट्रिब्यूनल में जाएंगे 3000 विवादित मामले

जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GST Tribunal) में 3000 विवादित प्रकरणों की सुनवाई 21 जनवरी से शुरू होगी। नवा रायपुर स्थित न्यू जीएसटी भवन में राज्य पीठ की शुरुआत के साथ 1 जुलाई 2017 से लंबित मामलों, बकाया टैक्स, छापेमारी के बाद रिकवरी और अन्य विवादों का निपटारा किया जाएगा।

केंद्र सरकार (GST Notice Chhattisgarh) ने रायपुर पीठ के लिए प्रदीप कुमार व्यास को न्यायिक सदस्य और सतीश कुमार अग्रवाल को तकनीकी सदस्य (केंद्रीय) नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण के साथ ही लंबित मामलों के निराकरण और बकाया टैक्स की वसूली की प्रक्रिया तेज की जाएगी। वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में छापेमारी और सर्वे का सिलसिला और तेज होने के संकेत हैं।

Chhattisgarh Dams Water Level : छत्तीसगढ़ के बांधों में 90% जलभराव, 19 पूरी तरह लबालब; रबी सीजन में पानी की नहीं होगी दिक्कत
Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक
GPM Police Transfer List : SP मनोज खेलारी का बड़ा एक्शन, 67 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों में बदले चेहरे”
Brutality in Mungeli : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद घर में घुसकर अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा में खाद संकट पर हंगामा: कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, सदन की कार्यवाही स्थगित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

Durg Hospital Negligence
Durg Hospital Negligence :  दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की हालत गंभीर; परिजनों ने की शिकायत

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  लवन में गांजा तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लाई करने का आरोप

बलौदाबाजार जिले के लवन में गांजा बिक्री के…

Drishyam 3 Collection
Drishyam 3 Collection :  दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस…

Pakistan Crisis
Pakistan Crisis :  पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक

पाकिस्तान में आतंकवाद और राजनीतिक विरोध के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?