CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CU Student Knife Attack : केंद्रीय विश्वविद्यालय में बवाल, मेस कर्मचारी चाकू लेकर छात्र के पीछे दौड़े, 2 गिरफ्तार

CU Student Knife Attack : केंद्रीय विश्वविद्यालय में बवाल, मेस कर्मचारी चाकू लेकर छात्र के पीछे दौड़े, 2 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
13/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU Student Knife Attack) बिलासपुर परिसर में स्थित मेस में आलुगुंडा को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने पहुंचे छात्र को मेस कर्मचारियों ने चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। इस घटना में छात्र किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। बाद में छात्र की शिकायत पर कोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीयू के इंजीनियरिंग विभाग (CU Student Knife Attack) में अध्ययनरत छात्र हर्ष अग्रवाल ने कोनी थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। छात्र ने बताया कि वह विश्वविद्यालय की मेस कमेटी का सदस्य है और छात्रों की शिकायतों के निराकरण के लिए मेस का निरीक्षण करता है।

रविवार की शाम हर्ष अग्रवाल सीयू परिसर स्थित मेस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेस में परोसे जा रहे आलुगुंडा की गुणवत्ता को लेकर कर्मचारियों से आपत्ति जताई। छात्र का आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय मेस कर्मचारी उल्टा उससे हुज्जतबाजी करने लगे। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो मेस में कार्यरत दीपक केंवट और दीपेंद्र केंवट ने चाकू निकाल लिया और हर्ष को मारने के लिए दौड़ा लिया।

छात्र ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पूरे मामले की शिकायत कोनी थाने में की। प्रारंभ में पुलिस द्वारा केवल जांच की बात कहकर मामले को टालने का आरोप भी छात्र ने लगाया है। छात्र का कहना है कि थाना प्रभारी ने उसे धक्के मारकर थाने से बाहर निकाल दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय (CU Student Knife Attack) के छात्र कोनी थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। छात्रों के दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मारपीट, धमकी और हथियार से हमला करने के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में हुई इस घटना के बाद छात्रों में आक्रोश का माहौल है और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

CM Vishnudev Sai offered prayers at the Sri Jagannath Temple : हरिनाम संकीर्तन में गूंजा भक्तिमय माहौल
CG IPS Promotion : छत्तीसगढ़ में सत्रह IPS अफसरों को मिल सकता है नए साल पर प्रमोशन का तोहफा, देखिए कौन कौन अफसर हैं कतार में
रेलवे ठेका मजदूर की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, जीएम 3 दिन में रिपोर्ट तलब, शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल
IPL में पंजाब और बैंगलोर के खिलाड़ियों पर लग रहा दांव, पहुंच गई पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?