CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, मृतक आरक्षक के मासूम बेटों ने बताया ऐसा सच कि सुनकर दहल उठेगा दिल, कहा – “पूरे गांव के सामने उनके माता पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी गई”

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, मृतक आरक्षक के मासूम बेटों ने बताया ऐसा सच कि सुनकर दहल उठेगा दिल, कहा – “पूरे गांव के सामने उनके माता पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी गई”

By Newsdesk Admin
15/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या जादू टोना के शक में कर दी गई है। गाँव के लोगों को संदेह था कि पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर मरईगुड़ा में पदस्थ मौसम बुच्चा के पिता के जादू टोना से गाँव के तीन लोगों की मौत हुई है, उसके बाद आज सुबह मामले पर गाँव के लोगों और मृतकों के बीच बैठक रखी गई जहां पीट पीट कर पुलिस जवान समेत जवान की माता पिता पत्नी व बहन सहित कुल पाँच लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गाँव के पाँच लोगों ने गुनाह क़बूलते हुए कोन्टा थाने में सरेंडर कर दिया है।

आपको बता दें कि मामला सुकमा जिला अंतर्गत कोन्टा थाना क्षेत्र के इतकल गाँव का है। गाँव में पिछले कुछ दिनों में तीन लोगों की मौत हुई थी। इन मौतों के बाद प्रधान आरक्षक मौसम बुच्चा के पिता पर ग्रामीणों के द्वारा जादू टोने का शक जताया गया था।

गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि लगातार अलग अलग मंगलवार के दिन ही तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद प्रधान आरक्षक बुच्चा के पिता मौसम कन्ना (60 वर्ष) जो गाँव में झाड़ फूँक का काम किया करते थे, उन पर लोगों को संदेह था।नतीजतन आज सुबह 11 बजे गाँव के ग्रामीणों और प्रधान आरक्षक मौसम बुच्चा के परिवारों के बीच बैठक रखी गई थी। बैठक के दौरान जिन परिवारों के लोगों की पूर्व में मौतें हुई थी वे उग्र हो गए और प्रधान आरक्षक मौसम बुच्चा के पिता को लाठी डंडों से पीटने लगे जिन्हें छुड़वाने प्रधान आरक्षक मौसम बुच्चा समेत परिवार के अन्य सदस्य पहुँचे तो उग्र लोग प्रधान आरक्षक मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना समेत पत्नी मौसम अरजो समेत मां और बहन की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद गाँव के ही पाँच आरोपियों ने कोन्टा थाने में पहुँच सरेंडर करते हुए अपना जुर्म क़बूल लिया है।

इस घटना के बाद सुकमा एसपी किरण चव्हाण व कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपूंजे जवानों के साथ इतकल गाँव पहुँचे जहां मामले की जाँच शुरू की गई है। हत्या के दौरान जवान के दो बच्चे गाँव में ही मौजूद रहे जिस दौरान माता पिता समेत परिवार के लोगों के साथ गाँव की भीड़ प्रधान आरक्षक समेत परिवार के पाँच सदस्यों के साथ मारपीट कर रहे थे।

प्रधान आरक्षक के दोनों बच्चों ने बताया कि जब उनके माता पिता को मारा जा रहा था पूरा गाँव वहाँ मौजूद था और सभी के बीच उनके माता पिता और परिवार के लोगों की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। परिवार के लोगों को पुलिस ने सुरक्षा देते हुए थाने में रखा हुआ है, पाँच के सरेंडर के बाद और भी लोगों की गिरफ़्तारी हो सकती है। पूरे मामले पर पाँच आरोपियों ने भले ही सरेंडर कर दिया हो पर इस मामले पर मृतक पुलिस जवान मौसम बुच्चा के बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस अभी और लोगों से पूछताछ कर और भी लोगों की गिरफ़्तारी कर सकती है क्योंकि मृतक जवान के बच्चों ने पुलिस को गाँव के ही कुछ लोगों का नामज़द पहचान बताया है, जो इस वारदात में शामिल थे।

अपर कलेक्टर राठौर पर गिरेगी गाज, EOW को मिली जांच की अनुमति
रायपुर निगम में बगावत: कांग्रेस के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष चयन पर नाराजगी..
Fertilizer Queue Death : खाद की कतार और खुले आसमान तले रात गुजार रही महिला की मौत
अब्बू नहीं दरिंदा है, मेरे साथ… मासूम ने रो-रोकर नानी को बताई आप बीती
Former DGP Vishwaranjan Death: छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस महकमे में शोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर…

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?