CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chinese Manjha Injury : चाइनीज मांझे से भिलाई में ठेका श्रमिक घायल, गले में आई गंभीर चोट

Chinese Manjha Injury : चाइनीज मांझे से भिलाई में ठेका श्रमिक घायल, गले में आई गंभीर चोट

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Chinese Manjha Injury
Chinese Manjha Injury

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा एक ठेका श्रमिक (Chinese Manjha Injury) के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गई। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के उपयोग से एक और हादसा सामने आया है, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल से घर लौटते समय उसके गले में उड़ती पतंग का चाइनीज मांझा अचानक फंस गया, जिससे गले में गहरी चोट आई।

घायल व्यक्ति की पहचान चांदनी चौक, कोहका निवासी असलम (42 वर्ष) के रूप में हुई है। असलम भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक के रूप में कार्य करता है। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी की शाम लगभग 5 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहा था। फोरलेन सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण वह नंदिनी रोड होते हुए कोहका की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर उड़ रही पतंग का चाइनीज मांझा उसके गले में उलझ गया।

मांझा (Chinese Manjha Injury) गले में फंसते ही असलम साइकिल से असंतुलित हो गया और सड़क किनारे गिर पड़ा। गले में तेज जलन और कट लगने से वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे पास के एक निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व ही नगर निगम की टीम ने शहर में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की थी। इसके बावजूद प्रतिबंधित मांझे (Chinese Manjha Injury) का खुलेआम उपयोग होना प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े करता है। हर वर्ष त्योहारों के दौरान चाइनीज मांझे से गला कटने, घायल होने और मौत तक की घटनाएं सामने आती रही हैं, फिर भी इसका इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल चालानी कार्रवाई से समस्या का समाधान संभव नहीं है। अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने और उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई और लगातार निगरानी की आवश्यकता है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चाइनीज मांझा आम नागरिकों, राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

17 साल, एक परिवार और 10 सुसाइड, बीते 21 दिन में चाचा-भतीजे ने दे दी जान, क्या है वजह..?
‘भस्मासुर’ ने बाबा, ताम्रध्वज, चौबे, डहरिया, अकबर को निपटाते हुए अंत में राजनांदगाँव जाकर स्वयं के सर पर हाथ रख दिया, छत्तीसगढ़ की राजनीति में पढ़िए कौन है वो “भस्मासुर”
शिमला: गाड़ी खड़ी कर घर में घुस रहा था युवक तभी आई मौत, ऐसे दिया गच्चा
पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे पति के सिर पर गिरी मौत….❗स्कूटर से गिर बगल से जा रही गाड़ी की चपेट से बाल बाल बचे…. फिर भी गई जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जिसने देखा हो गया शॉक्ड
मंत्री के काफिले पर हमला, ड्राइवर व PSO की पिटाई, पिस्टल भी छीनी, रिपोर्ट दर्ज कराने मंत्री पहुंचे थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डशिक्षा

टीचर पर गंभीर आरोप लगा 12th के छात्र ने की खुदकुशी, विडियो में बताया – शराब पीने लगातार बना रहे थे दबाव, जांच में जुटी पुलिस

25/01/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

CG Breaking : रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा भेजा गया अस्पताल

26/10/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डसांस्कृतिक

फिर दरके पहाड़: केदारनाथ तीर्थ मार्ग में लैंड स्लाइड, दर्शन कर लौट रहे 5 तीर्थ यात्रियों की मौत, मलबा हटा निकाले जा रहे हैं कई घायल, बचाव कार्य जारी

10/09/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bilaspur Boxing Ring Controversy: बॉक्सिंग रिंग में शराब-चिकन पार्टी पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई

01/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?