CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder Investigation, Missing Person Case : सूरजपुर में गुमशुदगी से खुला हत्या का राज, गला घोंटकर हत्या कर शव जलाने व खाई में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

Murder Investigation, Missing Person Case : सूरजपुर में गुमशुदगी से खुला हत्या का राज, गला घोंटकर हत्या कर शव जलाने व खाई में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/01/2026
Share
Murder Investigation, Missing Person Case
Murder Investigation, Missing Person Case

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुमशुदगी की एक साधारण रिपोर्ट से शुरू हुई पुलिस जांच ने एक सनसनीखेज और जघन्य हत्या का खुलासा (Murder Investigation, Missing Person Case) किया है, जिसमें एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर पहले शव को जलाने की कोशिश की गई और बाद में पहाड़ी की खाई में फेंक दिया गया।

रामानुजनगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी खेलसाय पिता कवल साय सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जयपुर गोल्हाघाट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 10 जनवरी को सामने आया था, जब संतरा सिंह ने अपने भाई टेकराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,

जिसमें बताया गया कि टेकराम 25 दिसंबर को घर आया था और 4 जनवरी की शाम अपने घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से वह लापता (Murder Investigation, Missing Person Case) हो गया। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर पता चला कि 4 जनवरी को रास्ते में हुए विवाद के बाद आरोपी खेलसाय ने टेकराम की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर के पीछे बाड़ी में ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और मिट्टी व सूखे पत्तों से ढक (Murder Investigation, Missing Person Case) दिया, वहीं 6 जनवरी को शव के बचे हुए अवशेषों को घुटरी पहाड़ की खाई में फेंक दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी,

जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक के अवशेष, जले हुए कपड़े और पेट्रोल डब्बे का ढक्कन बरामद किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला पूरी तरह सुलझा लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Paddy Procurement Negligence : धान उपार्जन में लापरवाही पर स दो पटवारी निलंबित
बॉयफ्रेंड ने मां-बेटे को मारकर 2 कुएं में डाला:तुमसे शादी करूंगा बोलकर विधवा को फंसाया, फिर दूसरी लड़की से शादी, दबाव बनाने पर मार-डाला
Balrampur Ration Scam Case : मृत लोग खा गए 25 क्विंटल सरकारी अनाज! संचालक पर मामला दर्ज
Durg Police Transfer : दुर्ग पुलिस में बड़ा बदलाव – दो थाना प्रभारियों का तबादला, प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम
Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026-27: आबकारी नीति को हरी झंडी, नवा रायपुर में शिक्षा-स्टार्टअप को मिलेगा नया विस्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?