CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BMC Election 2026 Results : मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स का गेम ओवर! पहली बार बीजेपी को मिली बहुमत की सत्ता

BMC Election 2026 Results : मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स का गेम ओवर! पहली बार बीजेपी को मिली बहुमत की सत्ता

By Newsdesk Admin
16/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावी नतीजे आज सभी की नजरों का केंद्र बने रहे। 227 वार्डों में 1.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मुंबई की राजनीति का नया अध्याय लिखा। मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी और शाम तक साफ हो गया कि (BMC Election 2026 Results) में मुंबई ने अपना रुख तय कर लिया है।

Contents
  • संजय राउत पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार
  • विकास पर जनता ने जताया भरोसा

मुंबई की जनता ने आज दो टूक संदेश भेजा कि बीएमसी का असली ‘किंग’ कौन है। फडणवीस-शिंदे की जोड़ी पर भरोसा जताते हुए पहली बार भाजपा को बहुमत मिला। अब केंद्र और राज्य सरकार के बाद देश की सबसे अमीर नगर पालिका में भी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार का परचम लहराएगा। यह चुनाव ठाकरे परिवार के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ है। 25 वर्षों का लगातार वर्चस्व आज समाप्त हो गया। 20 साल बाद राज और उद्धव ठाकरे का साथ होने के बावजूद जनता का मन प्रभावित नहीं हो सका। वहीं, कांग्रेस की किस्मत भी नहीं बदली और वह दहाई के आंकड़े तक ही सीमित रह गई। भाजपा दफ्तरों में जीत की खबर मिलते ही मुंबई से लेकर नागपुर तक ‘दिवाली’ जैसा जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गई।

संजय राउत पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो अपने गठबंधन सहयोगियों को संभाल नहीं पाए, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन के टूटने के बाद अब तक कोई चुनाव नहीं हुआ है। त्रिवेदी ने जोर देकर कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विरासत का दावा करने वाली शिवसेना (यूबीटी) को आत्ममंथन करने की जरूरत है।

विकास पर जनता ने जताया भरोसा

मुंबई नगर निगम चुनाव में बीजेपी गठबंधन को रुझानों में बहुमत मिला है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यह जनादेश विकास के एजेंडे को समर्थन देने का परिणाम है। उन्होंने मुंबई की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि (BMC Election 2026 Results) इस बात का संकेत है कि जनता ने विकास पर भरोसा जताया। यह जनादेश किसी एक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि पूरे मुंबई के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

मुंबई के नागरिक अब विकास, बेहतर नागरिक सुविधाएं और सुशासन की उम्मीद के साथ भविष्य की ओर देख सकते हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ बीजेपी गठबंधन ने न केवल राजनीतिक परिदृश्य में अपनी स्थिति मजबूत की है, बल्कि शहर में विकास और प्रशासनिक सुधारों के लिए व्यापक समर्थन भी हासिल किया है।

CWC Meeting Patna: खरगे बोले – बिहार चुनाव से शुरू होगी मोदी शासन की उल्टी गिनती, वोट चोरी से लेकर ट्रंप तक पर साधा निशाना
Imran Masood House Arrest: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद को रोका गया, बोले- धर्म देखकर हो रही कार्रवाई
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, बनाए गए 6 नंबर के आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला?
Post Poll Violence Bengal : बंगाल में जीत के बाद ‘रक्तचरित्र’, टीएमसी दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़
नए मंत्रियों के नाम तय:आज रायपुर आएंगे संगठन मंत्री, कल प्रभारी का दौरा; आखिरी दौर की बातचीत के बाद लिस्ट होगी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Crime
Durg Crime : तालाब किनारे शराब को लेकर शुरू हुआ विवाद, चाकू चलने से मच गई अफरा तफरी

दुर्ग जिले के एक गांव में मामूली बात…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौके पर मौत

Bhilai Road Accident : हादसा इतना जबरदस्त था…

Durg Traffic
Durg Traffic : सड़कों पर अब क्यों बढ़ेगी सख्ती, नए यातायात अधिकारी ने संभालते ही दिए बड़े निर्देश

दुर्ग जिले में यातायात व्यवस्था को लेकर नई…

Jagdalpur suicide case
Jagdalpur Suicide Case : 19 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Jagdalpur suicide case : पुलिस का कहना है…

Durg Railway Station
Durg Railway Station : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बन गई आखिरी सफर, दुर्ग स्टेशन पर दर्दनाक हादसा

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?