CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mukmati Express Flag Off : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी, जैन समाज में उत्साह

Mukmati Express Flag Off : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी, जैन समाज में उत्साह

By Newsdesk Admin
18/01/2026
Share
Mukmati Express Flag Off
Mukmati Express Flag Off

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘मूकमाटी एक्सप्रेस (Mukmati Express Flag Off)’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्र सरकार द्वारा रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नामकरण जैन समाज के महान संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की कालजयी कृति मूकमाटी के नाम पर किया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से जैन समाज सहित प्रदेशवासियों में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपने तप, त्याग, साधना और विचारों के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का देह त्याग छत्तीसगढ़ की पावन भूमि, मां बमलेश्वरी की धरती डोंगरगढ़ में होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मूकमाटी एक्सप्रेस का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से स्थापित करता है।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी निरंतर गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज के विचारों से प्रेरणा लेते रहे हैं। छत्तीसगढ़ से इस ट्रेन का शुभारंभ होना प्रदेशवासियों के लिए आत्मगौरव और सम्मान का क्षण है।

ट्रेन के परिचालन से पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठाचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित अजीत शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी, रायपुर वाणिज्य रेल प्रबंधक अवधेश त्रिपाठी, एसईसीआर के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह, सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, नरेंद्र गुरुकृपा, डीआरयूसीसी सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Missing Student Found Dead : 15 दिन से लापता छात्र का शव स्कूल के कमरे में मिला, गांव में सनसनी
Dhamtari School Incident : धमतरी के सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने खुद को किया जख्मी, महीने भर बाद खुला राज; जांच में ‘देखा-देखी ट्रेंड’ की बात आई सामने
Bhilai Scooty Theft: दिनदहाड़े पार्क में घूमने आई युवती की एक्टिवा गायब, डेढ़ घंटे में चोर हुए फरार
Jashpur Bus Accident : एक झटके में पलट गई यात्रियों से भरी बस, सड़क किनारे मचा हड़कंप
Relief from the heat at the railway station : 43 डिग्री में शरबत वितरण, प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

Centering Plate Theft
Centering Plate Theft : निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग प्लेट चोरी, 4 गिरफ्तार

ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?