CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Online Betting : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर कार्रवाई, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Chhattisgarh Online Betting : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर कार्रवाई, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

By Newsdesk Admin
20/01/2026
Share
Chhattisgarh Online Betting
Chhattisgarh Online Betting

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के गुरुग्राम में संचालित एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, कैसीनो गेम और लाइव मैचों पर सट्टा खिलवा रहे थे।

Contents
  • सोशल मीडिया से फंसाते थे लोग
  • करोड़ों का लेनदेन, म्यूल खातों का इस्तेमाल
  • गुरुग्राम से पकड़ी गई अहम कड़ी
  • नकदी, मोबाइल और बैंक खाते जब्त
  • ऑनलाइन सट्टा है गंभीर अपराध

पुलिस जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क ‘शिवा बुक’ नाम के ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए संचालित (Chhattisgarh Online Betting) हो रहा था। पुलिस और साइबर एजेंसियों से बचने के लिए आरोपी समय-समय पर एप और पैनल का नाम बदलते रहते थे और इसे ‘100 पैनल’ व ‘फेयर प्ले’ जैसे नामों से चलाया जा रहा था, ताकि यह एक सामान्य ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म जैसा लगे।

सोशल मीडिया से फंसाते थे लोग

जांच में यह भी सामने आया कि सट्टा एजेंट व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जोड़ते थे। शुरुआत में यूजर्स को आईडी-पासवर्ड देकर छोटे फायदे दिखाए जाते थे, जिससे भरोसा बन सके। बाद में दांव की रकम बढ़ाई जाती थी और यूजर्स धीरे-धीरे इस डिजिटल जुए के जाल में फंसते चले जाते थे।

करोड़ों का लेनदेन, म्यूल खातों का इस्तेमाल

पुलिस को जांच के दौरान 8 से 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध बैंक लेनदेन के सबूत (Chhattisgarh Online Betting) मिले हैं। आरोपी अलग-अलग राज्यों के लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनमें रकम मंगवाते थे और बाद में पैसे को कई खातों में घुमाकर असली स्रोत छुपा देते थे।

गुरुग्राम से पकड़ी गई अहम कड़ी

इससे पहले खैरागढ़ पुलिस ने छुईखदान थाना क्षेत्र से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता चला कि इस नेटवर्क की एक अहम ब्रांच गुरुग्राम में संचालित हो रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नकदी, मोबाइल और बैंक खाते जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और वाई-फाई उपकरण जब्त (Chhattisgarh Online Betting) किए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे सात बैंक खातों को भी सीज किया गया है।

ऑनलाइन सट्टा है गंभीर अपराध

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। यह न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि युवाओं को कर्ज, तनाव और अपराध की ओर धकेलता है।

Extortion by sending obscene videos to lawyer : वायरल करने की दी धमकी
Chhattisgarh BEO Suspension Case : बीईओ सस्पेंड… लेकिन आदेश पर नहीं थे कलेक्टर के हस्ताक्षर! हाई कोर्ट ने कहा- “शून्य है आदेश”
Bemetara Road Accident  :  स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत
Illegal Hookah E-Cigarette Case : अवैध हुक्का-ई सिगरेट का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार
दांत निकलवाने गई थी लड़की, मुंह खोला तो गले और जीभ से निकले मांस के टुकड़े, डॉक्टर गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?