CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Boat Capsized : तेज बहाव ने छीन ली सांसें, नदी ने लौटाई मां-बेटी की खामोश कहानी

Chhattisgarh Boat Capsized : तेज बहाव ने छीन ली सांसें, नदी ने लौटाई मां-बेटी की खामोश कहानी

By Newsdesk Admin
22/01/2026
Share
Chhattisgarh Boat Capsized
Chhattisgarh Boat Capsized

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। कुछ घंटे पहले तक उम्मीद बाकी थी। नदी के किनारे खड़े लोग हर गुजरती लहर के साथ किसी चमत्कार की आस लगाए (Chhattisgarh Boat Capsized) हुए थे, लेकिन जब रेस्क्यू टीम वापस लौटी तो माहौल अचानक सन्नाटे में बदल गया। इंद्रावती ने जो दृश्य सौंपा, उसने हर आंख को नम कर दिया।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उसपरी झिल्ली घाट पर हुए नाव हादसे के करीब 18 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता तो मिली, लेकिन यह सफलता दर्द से भरी रही। इंद्रावती नदी में पलटी नाव के बाद लापता मां और उसकी दुधमुंही बेटी के शव करीब 500 मीटर दूर बरामद किए गए। सबसे मार्मिक दृश्य यह था कि मासूम बच्ची अपनी मां के साथ टावेल से बंधी हुई मिली, मानो आखिरी पल तक मां ने उसे बचाने की कोशिश की हो।

यह हादसा 21 जनवरी की शाम करीब 5 बजे हुआ, जब बोड़गा गांव का एक परिवार बाजार से लौटते वक्त नदी पार कर रहा था। नाव में कुल पांच लोग (Chhattisgarh Boat Capsized) सवार थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव तेज बहाव में पलट गई और चार लोग पानी में बह गए। एक महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी लोग लापता हो गए थे।

रेस्क्यू अभियान में देरी ने परिजनों की बेचैनी और बढ़ा दी। बताया गया कि नदी जिला मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण नगर सेना की मोटरबोट तकनीकी खराबी से देर से घाट तक पहुंची। इसके बाद सुबह से सघन तलाश शुरू की गई, जिसमें मां-बेटी का शव बरामद किया गया। पिता और एक अन्य बच्चे की तलाश अब भी जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय विधायक भी घाट (Chhattisgarh Boat Capsized) पहुंचे और अधिकारियों से लगातार अपडेट लेते रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई उसी सवाल से जूझ रहा है – क्या समय पर मदद मिलती, तो तस्वीर कुछ और होती?

Chhattisgarh Government Order : सरकार का सख्त मैसेज, हफ्ते के दो दिन दफ्तर में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य, लापरवाही पर सीधे कार्रवाई
Bhilai Road Accident: बीएसपी ठेका श्रमिक साइकिल से लौट रहा था घर, लापरवाह बाईक सवार की ठोकर से घायल
Illegal Drug Sale in Chhattisgarh: विधानसभा में गरमाया नशे का मुद्दा, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025 : संसद का मानसून सत्र आज से, इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा विपक्ष
Opium Smuggling Network: झारखंड से जुड़ा अफीम तस्करी नेटवर्क बेनकाब, सरहदी गांवों में कराई जा रही थी अवैध खेती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Seed Raid
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त

सीजी भास्कर, 18 जून :  खरीफ सीजन में…

Khalnayak Returns : ‘चोली के पीछे’ रीमिक्स में नजर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया!

सीजी भास्कर, 18 जून : संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित…

RTO/DTO Headquarters Presence
RTO/DTO Headquarters Presence : RTO/DTO मुख्यालय में रहकर करें काम, बकाया वसूली और बस संचालन पर सख्ती के निर्देश

सीजी भास्कर, 18 जून : परिवहन विभाग की…

PM SETU Scheme 
PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

सीजी भास्कर, 18 जून : प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण…

Chief Minister Helpline
Chief Minister Helpline  : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों का सहारा, शिकायत के बाद समय पर मिला खाद 

सीजी भास्कर, 18 जून :  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?