CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wheat Cultivation : कम लागत में ज्यादा मुनाफा, रबी में गेहूं की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी

Wheat Cultivation : कम लागत में ज्यादा मुनाफा, रबी में गेहूं की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी

By Newsdesk Admin
22/01/2026
Share
Wheat Cultivation
Wheat Cultivation

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों (Wheat Cultivation) की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग की योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि किसान केवल खरीफ तक सीमित न रहें, बल्कि रबी फसलों की खेती अपनाकर वर्ष भर अपनी आय में निरंतर बढ़ोतरी करें। इसी नीति के अंतर्गत रबी में गेहूं की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कम लागत में अधिक लाभ संभव हो रहा है।

इसी क्रम में जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोगड़ा के सीमांत कृषक कीना राम ने रबी मौसम में गेहूं की खेती (Wheat Cultivation) कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कृषि विभाग मनोरा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन में उन्हें एनएफएसएनएम योजना के तहत एक एकड़ भूमि के लिए उन्नत किस्म का गेहूं बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। इससे उनकी खेती की शुरुआती लागत काफी हद तक कम हो गई।

किसान कीना राम ने खेत की बेहतर तैयारी के साथ जैविक गोबर खाद का भरपूर उपयोग किया। समय-समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और खरपतवार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे फसल में कीट एवं रोग का कोई गंभीर प्रकोप नहीं देखा गया। इसका सीधा असर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ा, जिससे बेहतर उपज की प्रबल संभावना बनी हुई है। यह उदाहरण दर्शाता है कि वैज्ञानिक पद्धति से की गई गेहूं की खेती (Wheat Cultivation) किसानों के लिए कितनी लाभकारी साबित हो सकती है।

किसान कीना राम के पास कुल 0.800 हेक्टेयर कृषि भूमि है। पहले वे केवल खरीफ में धान की खेती करते थे और रबी में खेत खाली छोड़ देते थे। इससे न केवल संसाधनों का सही उपयोग नहीं हो पाता था, बल्कि गेहूं और आटा जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री बाजार से खरीदनी पड़ती थी। अब रबी में गेहूं की खेती शुरू करने से उनकी आय में अतिरिक्त बढ़ोतरी हो रही है और घरेलू उपयोग के लिए भी पर्याप्त अनाज उपलब्ध हो रहा है।

धान के बाद गेहूं की खेती (Wheat Cultivation) करने से किसानों को कई फायदे मिल रहे हैं, जैसे खाली भूमि का सदुपयोग, मिट्टी की उर्वरता में सुधार, बेहतर गुणवत्ता का अनाज और सालभर आजीविका के साधनों में निरंतरता। कृषि विभाग भी रबी फसलों को लेकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और योजनाओं का लाभ लगातार उपलब्ध करा रहा है।

किसान कीना राम ने अन्य किसानों से अपील की है कि वे खरीफ के साथ-साथ रबी मौसम में भी गेहूं, दलहन और तिलहन फसलों की खेती अपनाएं। इससे कम समय और कम लागत में अधिक आमदनी संभव है और किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Chhattisgarh School Rationalization : सरकार का दावा…! युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त, शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है
इंजीनियरिंग छात्र पढ़ेंगे श्रीमद्भागवत गीता, प्राचीन-गणित, कल्चर-ज्योतिष और संविधान भी, नए सत्र से बदलेगा सिलेबस
E-Office System  : ई-ऑफिस की एंट्री से खत्म होगी फाइलों की सुस्ती! अब हर आदेश होगा डिजिटल, सरकार ने कसा शिकंजा
BSP Employee Son Suicide Bhilai : माइनिंग की पढ़ाई कर रहे युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, BSP कर्मी का इकलौता बेटा था आकाश
Baleshwar Sahu Case : विधायक बालेश्वर साहू को फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप, भाजपा सरकार पर राजनीतिक षड्यंत्र का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?