CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharashtra Politics : BMC चुनाव के बाद ठाकरे ब्रदर्स में आ गई दरार!

Maharashtra Politics : BMC चुनाव के बाद ठाकरे ब्रदर्स में आ गई दरार!

By Newsdesk Admin
24/01/2026
Share
Maharashtra Politics
Maharashtra Politics

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की (शिवसेना) के नेता उदय सामंत ने बड़ा दावा किया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

Contents
  • उदय सामंत ने राज ठाकरे को लेकर किया बड़ा दावा
  • महाराष्ट्र विदेश निवेश को लेकर कही ये बात

सामंत ने कहा कि ठाकरे ब्रदर्स आज एकसाथ हैं लेकिन आगे साथ रहेंगे या नहीं, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने ये भी कहा राजनीति में कोई किसी का हमेशा के लिए ना दोस्त होता है ना दुश्मन। भविष्य में राज ठाकरे हमारे साथ आ सकते हैं। क्यों नहीं आ सकते हैं, बिल्कुल आ सकते हैं।

उदय सामंत ने राज ठाकरे को लेकर किया बड़ा दावा

महायुति सरकार में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार का हालिया दावोस दौरा बेहद सफल रहा है। इस दौरान महाराष्ट्र ने 51 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिनकी कुल निवेश राशि 16।81 लाख करोड़ रुपये है।” सामंत के मुताबिक, अब तक महाराष्ट्र द्वारा कुल 37 लाख करोड़ रुपये के MoU साइन किए जा चुके हैं।

शिवसेना नेता (Maharashtra Politics) ने आगे बताया कि इन MoU के माध्यम से राज्य के 40 से 42 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पिछले साल दावोस में हुए निवेश समझौतों से अब तक 5।58 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है। वहीं, करीब 70 प्रतिशत MoU पर काम शुरू हो चुका है।

इतना नहीं नहीं, बल्कि उदय सामंत ने आलोचनाओं पर भी जवाब देते हुए कहा, “जो लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि पिछले साल के 15 लाख करोड़ रुपये के MoU कहां गए, उन्हें रत्नागिरी और संभाजीनगर जैसे इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर चल रही परियोजनाओं को देखना चाहिए। उद्योगों को पूरी तरह चालू होने में चार से पांच साल लगते हैं, इसलिए तुरंत नतीजों की उम्मीद करना गलत है।”

महाराष्ट्र विदेश निवेश को लेकर कही ये बात

उदय सामंत ने कहा कि केंद्र सरकार के सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र विदेशी निवेश (FDI) के मामले में देश में नंबर वन बना हुआ है। औसतन 80 प्रतिशत MoU में एफडीआई शामिल है, जिनमें कुछ में 30 से 75 प्रतिशत जबकि कुछ परियोजनाओं में 100 प्रतिशत एफडीआई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय कंपनियों द्वारा साइन किए गए MoU भी उनकी साख और विश्वसनीयता के कारण एफडीआई लेकर आए हैं, जिससे राज्य को सीधा फायदा हुआ है।

उद्योग मंत्री ने बताया कि इस साल के MoU रक्षा, रियल एस्टेट, फार्मास्यूटिकल्स सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े हैं और इनका उद्देश्य बेरोजगारी कम करना तथा महाराष्ट्र के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने यह भी कहा कि दावोस में आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे अन्य राज्य भी मौजूद थे, लेकिन महाराष्ट्र के बराबर निवेश कोई भी राज्य हासिल नहीं कर सका।

वहीं, उदय सामंत ने तीसरे मुंबई-रायगढ़ ग्रोथ सेंटर के ऐलान की चर्चा की। इससे लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि MoU के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए विभागीय सचिवों और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सलाहकारों की 11 सदस्यीय समिति गठित की गई है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर उन्होंने कहा, “दो साल पहले शुरू किया गया MAITRI पोर्टल निवेशकों को 30 दिनों के भीतर विभागीय एनओसी दिलाने में सक्षम है। अगर किसी स्तर पर देरी होती है तो जांच की जाती है। उद्योग विभाग की लगातार आलोचना से निवेशकों की भावना प्रभावित होती है, हालांकि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

Tilda Thana Gherao : भूपेश बघेल की अगुवाई में तिल्दा थाना घेराव, किसानों और ग्रामीणों के दबाव में दर्ज हुई FIR
Akhilesh Yadav on SIR : अखिलेश का आरोप—UP हार के बाद बेचैन BJP, SIR के जरिए काटना चाह रही वोट
भारत और पाकिस्तान सरकार कूल रहें…’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव के बीच बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Chhattisgarh Budget 2026-27: सदन में आज खुलेगा विकास का खाका, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे तीसरा बजट
सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर बेटे की कस्टडी अमेरिकी मां को सौंपी, पिता को दिया ये आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?