CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sunetra Pawar Deputy CM : महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी CM, आज शाम शपथ ग्रहण

Sunetra Pawar Deputy CM : महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी CM, आज शाम शपथ ग्रहण

By Newsdesk Admin
31/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 31 जनवरी | मुंबई। Sunetra Pawar Deputy CM : महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार सुबह वे मुंबई पहुंचीं और फिलहाल अजित पवार के आधिकारिक आवास ‘देवगिरी’ में मौजूद हैं। राजधानी में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।

Contents
  • विधायक दल की बैठक में चुनी जाएंगी नेता
  • शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण
  • डिप्टी CM पद कैसे हुआ रिक्त
  • शरद पवार का संयमित बयान
  • दोनों गुटों के विलय पर भी खुलकर बोले शरद
  • राजनीति में अब तक का सफर

विधायक दल की बैठक में चुनी जाएंगी नेता

शनिवार दोपहर 2 बजे एनसीपी के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक प्रस्तावित है। इसी बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद हैं, ऐसे में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा। शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

डिप्टी CM पद कैसे हुआ रिक्त

28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही एनसीपी और राज्य सरकार के भीतर इस पद को लेकर मंथन चल रहा था। अब सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति बनते ही यह पद भरे जाने जा रहा है।

शरद पवार का संयमित बयान

अजित पवार के निधन के बाद पहली बार शरद पवार ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्हें औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार के नाम की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने आगे बढ़कर निर्णय की प्रक्रिया शुरू की।

दोनों गुटों के विलय पर भी खुलकर बोले शरद

शरद पवार ने दावा किया कि एनसीपी के दोनों गुटों को एकजुट करने की इच्छा स्वयं अजित पवार की थी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बातचीत शुरू हो चुकी थी और फरवरी की एक तारीख तय की गई थी, लेकिन उससे पहले अजित पवार का निधन हो गया। अब पार्टी को लगता है कि उनकी इच्छा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

राजनीति में अब तक का सफर

सुनेत्रा पवार ने लंबे समय तक राजनीति में लो-प्रोफाइल भूमिका निभाई। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बारामती से चुनाव लड़ा, जहां उन्हें सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं। अब उपमुख्यमंत्री पद तक पहुंचना उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

Bhilai Steel Plant Copper Wire Theft : चोरी की कोशिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार
Garden Maintenance : भिलाई निगम आयुक्त ने उद्यानों की साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
E-KYC Deadline : 30 सितंबर तक निपटाना होगा बड़ा काम, वरना राशनकार्ड से जुड़ी सुविधाएं हो सकती हैं बंद
India AI Powerhouse Plan : भारत बनेगा AI पावरहाउस, स्कूल-कॉलेज के सिलेबस में बड़ा बदलाव, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान
Khabar Pakki hai : पर्दे के पीछे से भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश…! आधुनिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना को क्यों मजबूत कर रहा ड्रैगन…?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Promotion Case
Promotion Case : वेतनवृद्धि रोकने पर प्रमोशन नहीं रोका जा सकता, हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी के मामले में दिया अहम फैसला

मामूली सजा के आधार पर किसी कर्मचारी को…

घर में सफाई करते समय कोबरा ने डसा, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो सांप लाने को कहा

कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

सावन के आखिरी सोमवार पर छत्तीसगढ़ में शिवभक्ति…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : पीएम आवास पर बहस को तैयार भूपेश बघेल, बोले- विजय शर्मा समय और जगह तय कर लें

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को…

Bachpan Series
Bachpan Series : बचपन के खेलों में फिर दिखी पुरानी मस्ती, 25 से 65 वर्ष तक के सदस्यों ने उम्र भूलकर खेली बचपन सीरीज

उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन बचपन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?