CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By Newsdesk Admin
05/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज (Paddy Procurement Politics) हो गई है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान हितैषी है और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को देश का सबसे अधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है और धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी किसान वंचित न रहे।

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री गुरु खुशवंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर सवाल पूछने का नैतिक अधिकार (Paddy Procurement Politics) नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों के साथ छलावा किया और चौथी किस्त तक नहीं दी, जबकि अब वही पार्टी किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों से जुड़ी हुई सरकार है और किसानों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री गुरु खुशवंत ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूरी तरह संभव है। सरकार नक्सल उन्मूलन को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा (Paddy Procurement Politics) जा रहा है। कौशल विकास प्राधिकरण इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन संभावनाओं को साकार करने के लिए काम कर रही है। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडूम इसके उदाहरण हैं।

खपरी और नवागांव में एनआरडीए की कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि गांवों में आबादी भूमि की व्यवस्था होती है, जिसे सरपंच और कलेक्टर के माध्यम से घोषित किया जाता है। उसी भूमि पर मकान निर्माण की अनुमति दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नजूल या शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण अनुचित है और कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया होगा।

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग को लेकर मंत्री गुरु खुशवंत ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और वर्ष 2028 में एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

Canal Tampering Notice : नहरों से छेड़छाड़ पर प्रशासन सख्त, 15 पंचायतों को नोटिस, इतने दिनों में कराना होगा मरम्मत
दफनाने नहीं दे रहे, 13 दिन से मोर्चरी में रखा है शव, पिता की ‘अंतिम इच्छा’ पूरी करने हाईकोर्ट से अब सुप्रीम कोर्ट में बेटे ने दी दस्तक
Chhattisgarh Marriage Registration Rule: शादी के 7 दिन में बनेगा मैरिज सर्टिफिकेट, फर्जी विवाह और बाल विवाह पर कसेगा शिकंजा
Guest Teacher Salary Chhattisgarh : अतिथि शिक्षकों को साय सरकार की बड़ी सौगात
SECR Train Cancelled News : रेलवे का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बहाल होने के 24 घंटे के भीतर 10 ट्रेनें फिर रद्द; 18 अप्रैल तक यात्री होंगे परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

Iran Airspace Closed Impact
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Iran Airspace Closed Impact : तेहरान रूट बंद होते ही अटकी इंटरनेशनल उड़ानें, रायपुर का परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा

15/01/2026
CGPSC Recruitment Scam
अपराधछत्तीसगढ़

Kundan NGO Scam Exposure: 1,000 करोड़ का दिव्यांग घोटाला, हिम्मत से खुला सबसे बड़ा राज

26/09/2025
IFS Transfer Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Assistant Project Officer Transfer : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादला, सहायक परियोजना अधिकारियों के हुए स्थानांतरण

11/10/2025
Chhattisgarh South Korea Investment
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh South Korea Investment : निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास की नई दिशा, मुख्यमंत्री की KITA से सार्थक मुलाकात

28/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?