CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mayali Nature Camp : पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों से युवाओं को रोजगार मिल रहा है: मुख्यमंत्री साय

Mayali Nature Camp : पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों से युवाओं को रोजगार मिल रहा है: मुख्यमंत्री साय

By Newsdesk Admin
05/02/2026
Share
Mayali Nature Camp
Mayali Nature Camp

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने मयाली नेचर कैंप (Mayali Nature Camp) में विकसित की जा रही साहसिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें न केवल पर्यटन को बढ़ावा देती हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती हैं।

मुख्यमंत्री साय आज अलग अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने मयाली नेचर कैंप में 10 रुपये का टिकट स्वयं कटवाकर प्रवेश किया और आम नागरिकों की तरह नियमों का पालन करते हुए साहसिक खेलों का आनंद लिया। उन्होंने इस मौके पर कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एटीवी स्पोर्ट्स बाइक स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। उन्होंने बैलून शूटिंग में निशाना साधकर खेल का शुभारंभ किया, वहीं आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर इस खेल की शुरुआत (Mayali Nature Camp) की। मुख्यमंत्री ने माउंटेन साइक्लिंग की शुरुआत करते हुए स्वयं साइकिल चलाई और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके अलावा वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का भी उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने वॉल क्लाइंबिंग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाते नजर आए और आकर्षक शॉट लगाए।

मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप में विकसित अधोसंरचनाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन (Mayali Nature Camp) किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति आधारित पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Constable Road Accident Surajpur: सिलफिली से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर, 10वीं बटालियन के आरक्षक की मौत
BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन
Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Knife Attack Murder : शराब के नशे में विवाद, चाकू से युवक की हत्या
आबकारी आरक्षक भर्ती में 29 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द, तय समय में नहीं किया कार्यभार ग्रहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

Rakhi Special : जवानों को राखी बांधकर बहनों ने दिया सुरक्षा का संदेश, रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : रक्षाबंधन से पहले…

Kharif Sowing : छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में खरीफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?