CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कौन हैं वो छत्तीसगढ़ के IPS, जिससे भयभीत हो गए पूर्व CM, चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र, नाम से ही खौफ खाते हैं माफिया……नाम है A….

कौन हैं वो छत्तीसगढ़ के IPS, जिससे भयभीत हो गए पूर्व CM, चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र, नाम से ही खौफ खाते हैं माफिया……नाम है A….

By Newsdesk Admin
24/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। छत्तीसगढ़ कोल घोटाले एवं महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप में राजनीति गरमा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को एक पत्र लिखा है। इस लेटर में उन्होंने IPS अधिकारी अमरेश मिश्रा का उल्लेख किया है।

आपको बता दें कि अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी रह चुके हैं, विशेष कर पूर्व मुख्यमंत्री के जिला दुर्ग में भी वे पुलिस कप्तान रह चुके हैं। मिश्रा की गिनती सख्त अधिकारियों में होती है।

चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को लिखे पत्र में भूपेश बघेल ने एक आईपीएस अधिकारी पर साजिश लगाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने ACB/EOW के निदेशक आईपीएस अमरेश कुमार मिश्रा का भी उल्लेख किया है। अमरेश मिश्रा की गिनती छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। भूपेश बघेल के लेटर में अमरेश कुमार मिश्रा का नाम आने से एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं।

क्या लिखा था भूपेश बघेल ने

दरअसल, 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को एक लेटर लिखा। इस लेटर में उन्होंने कहा कि कोयला परिवहन घोटाले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी पर एसीबी/ईओडब्ल्यू के निदेशक आईपीएस अमरेश कुमार मिश्रा ने मेरा नाम लेने का प्रेशर बनाया है। मुझे झूठे केस में फंसाने की साजिश की जा रही है।

जाने कौन है IPS अमरेश कुमार मिश्रा

अमरेश कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह 2005 के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 2005 बैच के अमरेश मिश्रा बेहद सख्त पुलिस अधिकारी हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एसपी की जिम्मेदारी निभा चुके अमरेश मिश्रा का माफिया और अपराधियों के बीच खौफ भी नजर आता है।

Oplus_131072


वे मूलतः बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 7 फरवरी 1980 को हुआ। अमरेश मिश्रा की स्कूलिंग बक्सर से ही हुई। आईआईटी धनबाद से उन्होंने 2003 में पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री ली। अमरेश मिश्रा ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया। उन्होंने आक्सफोर्ड और हार्वर्ड से मास्टर डिग्री हासिल की है। वह एनआईए में डेपुटेशन मं भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अमरेश कुमार मिश्रा की पत्नी इंडियन अकाउंटेंट सर्विस की अधिकारी हैं।

बीजेपी पार्षदों ने मेयर पर कंटेनर से उड़ेला पानी, बीरगांव निगम में बजट भाषण के दौरान हंगामा; 149 करोड़ का बजट पेश
Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार
इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया ब्लैकमेल
Illegal Mining : अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के बाद क्या सामने आया, बिलासपुर में वसूली ने बढ़ाया सख्ती का संकेत
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, यह डाक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?