CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mekahara Raipur surgery : चाकू से कटी मुख्य धमनी, मेकाहारा के डॉक्टरों ने समय से पहले लिख दी जिंदगी की नई कहानी

Mekahara Raipur surgery : चाकू से कटी मुख्य धमनी, मेकाहारा के डॉक्टरों ने समय से पहले लिख दी जिंदगी की नई कहानी

By Newsdesk Admin
10/02/2026
Share
Mekahara Raipur surgery
Mekahara Raipur surgery

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (Mekahara Raipur surgery) (मेकाहारा) के चिकित्सकों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय पर लिया गया निर्णय और विशेषज्ञ टीमवर्क असंभव को भी संभव बना सकता है। चाकू से हुए जानलेवा हमले में कंधे की मुख्य धमनी कटने से मरणासन्न हालत में पहुंचे युवक का न केवल जीवन बचाया गया, बल्कि उसका हाथ भी कटने से बचा लिया गया।

Contents
  • बेहद जटिल और जोखिम भरी सर्जरी
  • पूरी तरह स्वस्थ, फिर से सामान्य जीवन

हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया कि 34 वर्षीय मरीज को अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में ट्रॉमा यूनिट लाया गया था। मरीज अमलेश्वर का निवासी है और एक इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में कार्यरत है। रायपुर रेलवे स्टेशन जाते समय सड़क विवाद के दौरान आरोपी ने उसके बाएं कंधे पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे क्लेविकल बोन के पीछे स्थित सबक्लेवियन आर्टरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चोट लगते ही धमनी से तेज रक्तस्राव शुरू हो गया और कुछ ही देर में मरीज बेहोश (Mekahara Raipur surgery) हो गया। प्रारंभिक तौर पर घाव में गॉज पैकिंग कर खून रोका गया, लेकिन इसके साथ ही बाएं हाथ में रक्त प्रवाह बंद हो गया। हाथ का रंग काला पड़ने लगा और ताकत खत्म होने लगी। यदि तत्काल सर्जरी नहीं होती, तो हाथ काटने की नौबत आ सकती थी।

बेहद जटिल और जोखिम भरी सर्जरी

अन्य अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार किए जाने के बाद मरीज को पुनः मेकाहारा लाया गया, जहां तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। सबक्लेवियन आर्टरी की सर्जरी विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण होती है, क्योंकि यह कॉलर बोन के पीछे, छाती के भीतर स्थित रहती है। स्थिति को देखते हुए ऑर्थोपेडिक सर्जन की मदद से कॉलर बोन को काटकर धमनी तक पहुंच बनाई गई।

सर्जरी के दौरान पाया गया कि धमनी लगभग 3 सेंटीमीटर तक पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इसे जोड़ने के लिए 7×30 मिमी का डेक्रॉन ग्राफ्ट (कृत्रिम नस) लगाया गया। करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन में लगभग 5 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। विशेष सावधानी बरतते हुए ब्रैकियल प्लेक्सस (नर्व सिस्टम) को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया, जिससे हाथ में स्थायी लकवे का खतरा टल गया। ऑपरेशन के बाद कॉलर बोन को प्लेट लगाकर पुनः जोड़ दिया गया।

पूरी तरह स्वस्थ, फिर से सामान्य जीवन

सफल सर्जरी के बाद मरीज के हाथ में दोबारा रक्त प्रवाह शुरू हुआ और गैंगरीन का खतरा (Mekahara Raipur surgery) पूरी तरह टल गया। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और अपने रोजमर्रा के कार्यों पर लौट चुका है।

इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में वैस्कुलर सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के साथ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रणय श्रीवास्तव, एनेस्थेटिस्ट डॉ. संकल्प दीवान, डॉ. बालस्वरूप साहू सहित जूनियर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और एनेस्थीसिया तकनीशियन शामिल रहे।

यह सफलता मेकाहारा की आपातकालीन और सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा क्षमता को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित करती है।

Raipur उप चुनाव रिजल्ट : रायपुर दक्षिण सीट नतीजे, सुनील सोनी 5000 वोट से आगे, तीसरे राउंड में भाजपा को 11240, कांग्रेस को 5909 वोट मिले, BJP को बड़ी बढ़त
Road Dust Korba: बारिश ने सड़कें उखाड़ीं, धूप खिलते ही धूल का गुबार; आंख मलते गुजर रहे लोग
Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर का मर्डर कर जलाया शव, ‘पाप’ धोने प्रयागराज गए… शराब पीते ही कातिलों ने उगल दिया सच
Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद
Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार

Drishyam 3 Advance Booking :इस बार कहानी और…

Sambhal Violence Supreme Court
Sambhal Violence Supreme Court : संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द; सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court :अदालत के फैसले के…

Indian Stock Market Fall
Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

Indian Stock Market Fall :टाटा समूह से जुड़ी…

Chhattisgarh Junior Doctors Strike
Chhattisgarh Junior Doctors Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद मिला मांगों पर आश्वासन

Chhattisgarh Junior Doctors Strike : नई स्टाइपेंड दरें…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?