CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electricity Tariff Public Hearing : बिजली टैरिफ पर जनता बोलेगी, नियामक आयोग ने जन-सुनवाई का पूरा कार्यक्रम किया जारी

Electricity Tariff Public Hearing : बिजली टैरिफ पर जनता बोलेगी, नियामक आयोग ने जन-सुनवाई का पूरा कार्यक्रम किया जारी

By Newsdesk Admin
13/02/2026
Share
Electricity Tariff Public Hearing
Electricity Tariff Public Hearing

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। बिजली दरों और निवेश योजनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर विभिन्न याचिकाओं पर जन-सुनवाई का विस्तृत कार्यक्रम जारी (Electricity Tariff Public Hearing) कर दिया है।

Contents
  • पहले ही सार्वजनिक हो चुका है याचिकाओं का विवरण
  • 17 फरवरी 2026
  • 18 फरवरी 2026
  • आयोग की अपील

आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ राज्य भार पोषण केंद्र द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं पर यह सुनवाई आयोजित की जाएगी। ये याचिकाएं वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रू-अप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), टैरिफ निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजना से संबंधित हैं।

पहले ही सार्वजनिक हो चुका है याचिकाओं का विवरण

आयोग ने बताया कि इन याचिकाओं का सारांश पहले ही समाचार पत्रों और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.cserc.gov.in पर प्रकाशित किया जा चुका है। इच्छुक उपभोक्ता, जन-प्रतिनिधि और अन्य हितधारक निर्धारित तिथियों पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन जन-सुनवाई में भाग ले सकते हैं।

यह है जन-सुनवाई का पूरा शेड्यूल

17 फरवरी 2026

दुर्ग – प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक

बिलासपुर – दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

राजनांदगांव – दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक

18 फरवरी 2026

अंबिकापुर – प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक

जगदलपुर – दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

रायगढ़ – दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक

आयोग की अपील

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सभी उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों और हितधारकों से अपील की है कि वे इस जन-सुनवाई में सक्रिय रूप से भाग लें। आयोग का कहना है कि इससे टैरिफ निर्धारण प्रक्रिया में पारदर्शिता, सहभागिता और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

बिजली दरों से सीधे जुड़े इस फैसले में आम लोगों की राय अहम मानी जा रही है, ऐसे में यह जन-सुनवाई उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है।

Attack on students in a restaurant : लाठी-डंडों और पाइप से बेरहमी से पीटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
School Education Department Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य और व्याख्याताओं के तबादले, जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट
Gourela-Pendra-Marwahi New SP : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए एसपी बने IPS मनोज खिलारी
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल
नक्सलियों ने दिया युद्धविराम का संकेत, सरकार से मांगा साथ; गृहमंत्री बोले- बंदूक का जवाब बंदूक से…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?