CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fahadh Faasil New Movie : पुष्पा और एनिमल के खलनायक पहली बार साथ, फहाद फासिल की नई फिल्म में राजामौली की दमदार एंट्री

Fahadh Faasil New Movie : पुष्पा और एनिमल के खलनायक पहली बार साथ, फहाद फासिल की नई फिल्म में राजामौली की दमदार एंट्री

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। साउथ सिनेमा में इन दिनों बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की झड़ी (Fahadh Faasil New Movie) लगी हुई है। इसी कड़ी में अभिनेता फहाद फासिल की आगामी तेलुगु फिल्म Don’t Trouble The Trouble को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सौरभ सचदेवा की एंट्री तय मानी जा रही है। इसके साथ ही ‘पुष्पा’ और ‘एनिमल’ में खलनायक के रूप में पहचान बना चुके दोनों कलाकार पहली बार एक ही फिल्म में नजर आएंगे।

‘पुष्पा’ में अपने सख्त और असरदार निगेटिव किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले फहाद फासिल इस बार एक ऐसे हीरो की भूमिका में दिखेंगे, जो हालात से लड़ते हुए राख से उठकर खड़ा होता है। फिल्म का निर्देशन शशांक येलेटी कर रहे हैं, जबकि इस प्रोजेक्ट को देश के सबसे बड़े निर्देशकों में गिने जाने वाले एस.एस. राजामौली प्रस्तुत कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी शोबू यारलागड्डा, प्रसाद देवीनेनी और कार्तिकेय संभाल (Fahadh Faasil New Movie) रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ सचदेवा फिल्म में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे, हालांकि उनके किरदार से जुड़ा सस्पेंस फिलहाल बरकरार रखा गया है। इससे पहले सौरभ ने फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के भाई के रूप में खलनायक का रोल निभाकर खासा ध्यान खींचा था। हाल ही में उनकी मलयालम फिल्म ‘इको’ में की गई परफॉर्मेंस की भी काफी सराहना हुई है।

फहाद फासिल ने इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर दी है। अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से आए दमदार कलाकारों का एक साथ आना और राजामौली जैसे नाम का इससे जुड़ना, इस प्रोजेक्ट को और खास बना रहा है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म कंटेंट और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में कुछ अलग पेश करेगी।

सैफ अली खान हमले में 1000 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, आरोपी के खिलाफ मिले कई बड़े सबूत
वीकेंड पर घर बैठे लें हॉरर-कॉमेडी का मजा, ओटीटी पर ये फिल्में करेंगी एंटरटेन
Kajal Aggarwal Death News : काजल अग्रवाल की मौत की खबर निकली झूठी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताई सच्चाई
Trisha Krishnan : थलपति विजय के शपथ समारोह में पत्नी-बच्चे रहे नदारद, तृषा की मौजूदगी से छिड़ी बहस
Zareen Khan Viral Video : पैपराजी की टिप्पणी पर भड़कीं जरीन खान, बोलीं- ‘अपनी हद में रहो’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?