CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhavna Bohra Pandariya : कामठी में भक्ति का महासंगम, भावना बोहरा के साथ सैकड़ों भक्तों ने किया 151 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक

Bhavna Bohra Pandariya : कामठी में भक्ति का महासंगम, भावना बोहरा के साथ सैकड़ों भक्तों ने किया 151 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक

By Newsdesk Admin
16/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा की भव्य झलक देखने (Bhavna Bohra Pandariya) को मिली। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में 700 से अधिक विवाहित जोड़ों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा।

इस धार्मिक आयोजन में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। ग्राम नेऊर और दमगढ़ के वे आदिवासी परिवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अपने मूल धर्म में घर वापसी की थी। आयोजन के दौरान लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें विधायक भावना बोहरा ने स्वयं प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम को और अधिक भक्तिमय बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन (Bhavna Bohra Pandariya) किया गया। भजनों के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर कर दिया और देर तक श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह आयोजन हमारी धार्मिक संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ और पंडरिया विधानसभा की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र सदैव से सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक चेतना की समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता रहा है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम (Bhavna Bohra Pandariya) भी बनते हैं। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों की सामूहिक सहभागिता ने सामाजिक एकता को और मजबूत किया है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी पंडरिया विधानसभा की प्रगति, जनसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

भाजपा नेता मुन्ना पांडेय का हैदराबाद में निधन, कल भिलाई में होगा अंतिम संस्कार
Raipur : आतंकवाद से नहीं डरेगा पर्यटक! कार्टून वॉच की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से कार्टूनिस्टों ने दिखाया जज्बा
वेदांता चेयरमैन के समर्थन में नवीन जिंदल, FIR को लेकर सोशल मीडिया पर उठाई आवाज
Passenger Train Cancelled Chhattisgarh : दो दिन थमी रेल की रफ्तार, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
छत्तीसगढ़ में 12 साल बाद 5वीं-8वीं की बोर्ड जैसी परीक्षा:इस साल बदला गया एग्जाम पैटर्न, छात्रों ने अपने ही स्कूल में बैठकर दी केन्द्रीकृत परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud Case : “फर्जी ‘केंद्रीय अधिकारी’ बनकर लाखों की ठगी

Raipur Fraud Case

E20 Petrol Rumours : दिल्ली में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की मांग, सरकार बोली— अफवाहों पर न दें ध्यान

E20 Petrol Rumours

India ODI Preparation : टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे की तैयारी के लिए दो हिस्सों में बंटा सपोर्ट स्टाफ

India ODI Preparation

Aamir Khan Third Marriage : गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, शाही रूबी रिंग बनी सबसे बड़ी चर्चा

Aamir Khan Third Marriage

Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?