CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Job Fair Chhattisgarh : 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी भर्ती

Job Fair Chhattisgarh : 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी भर्ती

By Newsdesk Admin
16/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन (Job Fair Chhattisgarh) किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, कोण्डागांव परिसर में आयोजित होगा। इस कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद नियोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

कैम्प में एलएंडटी द्वारा निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के 50 पद, बार बेंडिंग के 50 पद, स्टील फिक्सिंग के 50 पद तथा इलेक्ट्रिकल के 50 पदों पर भर्ती (Job Fair Chhattisgarh) की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। कार्यस्थल पनवेल, मुंबई रहेगा। प्रशिक्षण उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,000 प्रतिमाह वेतन के साथ आवास सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं लिविवान सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर के 100 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेम्बली क्वालिटी के 100 पद, 30 पद (महिला), 100 पद (महिला), 100 पद (पुरुष) तथा 200 प्रशिक्षणार्थी पदों पर भर्ती (Job Fair Chhattisgarh) की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से आईटीआई एवं अन्य डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को आवास एवं भोजन सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यस्थल चेन्नई, तमिलनाडु रहेगा।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज – शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति – लेकर उपस्थित होना होगा।

जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार के इस बड़े अवसर का लाभ उठाएं।

Kalibadi Committee : कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ, परिसर में किया पौधारोपण
Raipur Hotel Businessman Assault: नग्न कर पीटे जाने का VIDEO वायरल, लेन-देन विवाद से जुड़ा मामला फिर सुर्खियों में
OH…MY…GOD….तीन साल की प्यासी मासूम बच्ची “पानी” समझ बोतल उठा पी गई शराब, छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिल दहलाने वाला हादसा, अस्पताल में बच्ची की मौत, परिवार सदमे में
पाम मॉल के बाहर नशे की महफिल उजागर: व्यापारी-गार्ड रंगे हाथों पकड़े गए
Budget 2026-27 Reactions : छत्तीसगढ़ से आया समर्थन, रमन सिंह से धरमलाल कौशिश तक बोले– विकास की रफ्तार तय करेगा बजट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg News
Durg News : पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे को उम्रकैद, अर्थदंड न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

पिता की बेरहमी से हत्या करने के गंभीर…

Greater Noida Family Death : चाय और मैगी खाने के बाद एक परिवार के 5 लोगों की मौत, रबूपुरा में हड़कंप
Greater Noida Family Death : चाय और मैगी खाने के बाद एक परिवार के 5 लोगों की मौत, रबूपुरा में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही…

Kota Tempo Traveller Accident : खाटूश्याम जा रहे परिवार की मिनी बस 15 फीट नीचे गिरी, 8 की मौत; 17 घायल
Kota Tempo Traveller Accident : खाटूश्याम जा रहे परिवार की मिनी बस 15 फीट नीचे गिरी, 8 की मौत; 17 घायल

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Kota…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

रायपुर में कारोबारी की एक्टिवा से 53 लाख…

LK Advani Hospitalized : सीने में संक्रमण के बाद लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती
LK Advani Hospitalized : सीने में संक्रमण के बाद लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?