CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur 36.50 Lakh Theft Case : दोस्त ही निकला गुनहगार, 36.50 लाख की ‘उठाईगिरी’ निकली साजिश, 24 घंटे में खुलासा; पूरी रकम बरामद

Raipur 36.50 Lakh Theft Case : दोस्त ही निकला गुनहगार, 36.50 लाख की ‘उठाईगिरी’ निकली साजिश, 24 घंटे में खुलासा; पूरी रकम बरामद

By Newsdesk Admin
17/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 फरवरी। राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग से 36 लाख 50 हजार रुपये की कथित उठाईगिरी (Raipur 36.50 Lakh Theft Case) का मामला महज 24 घंटे में सुलझ गया। जांच में सामने आया कि एफसीआई अधिकारी के साथ आया उसका ही दोस्त साजिश का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले का खुलासा डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने किया।

Contents
  • ऐसे रची गई झूठी चोरी की कहानी
  • रिक्रिएशन में खुला राज
  • भरोसे का विश्वासघात

ऐसे रची गई झूठी चोरी की कहानी

एफसीआई अधिकारी ज्ञानप्रकाश पांडे 16 फरवरी को जमीन की रजिस्ट्री के लिए 36.50 लाख रुपये लेकर कलेक्ट्रेट (Raipur 36.50 Lakh Theft Case) पहुंचे थे। उन्होंने कार की चाबी अपने मित्र नितिन सोनी को देकर रजिस्ट्री कार्यालय चले गए। कुछ देर बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखा पैसों से भरा बैग चोरी हो गया है।

संदेह होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए जांच शुरू की। फुटेज में कार के पास एक स्कूटी सवार संदिग्ध दिखा। पूछताछ में नितिन बार-बार बयान बदलता रहा।

रिक्रिएशन में खुला राज

घटनास्थल का रिक्रिएशन कराने पर साजिश का खुलासा हुआ। नितिन सोनी ने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम हड़पने की योजना बनाई थी। कर्ज में डूबे नितिन ने अपने दोस्त के भरोसे का फायदा उठाया और कार से रकम निकलवा ली।
इस काम के बदले तनवीर को 2 लाख रुपये देने की डील हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 36.50 लाख रुपये बरामद (Raipur 36.50 Lakh Theft Case) कर लिए हैं। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

भरोसे का विश्वासघात

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित के बीच लंबे समय से मित्रता थी। पूर्व में जमीन के लेन-देन में साथ जाने के दौरान ही आरोपी को रकम की जानकारी मिली थी। उसी दौरान साजिश की नींव रखी गई। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया, जिससे संभावित बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान
Digital Arrest Fraud : ठगी का नया हथकंडा: डिजिटल गिरफ्तारी के जाल में फंसी महिला चिकित्सक की मौत
Herbal Networking Scandal : स्कूल समय में पढ़ाना छोड़कर हर्बल नेटवर्किंग कर रहे तीन शिक्षक निलंबित
Bhilai Breaking 🛑 संतोषी पारा में दो परिवारों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
Nilgai Poaching Pithora : मादा नीलगाय का बेरहमी से शिकार, पैर काटकर किए अलग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?