CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari School Incident : धमतरी के सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने खुद को किया जख्मी, महीने भर बाद खुला राज; जांच में ‘देखा-देखी ट्रेंड’ की बात आई सामने

Dhamtari School Incident : धमतरी के सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने खुद को किया जख्मी, महीने भर बाद खुला राज; जांच में ‘देखा-देखी ट्रेंड’ की बात आई सामने

By Newsdesk Admin
18/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 फरवरी। जिले के कुरूद ब्लॉक स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दहदहा से एक चौंकाने वाला मामला सामने (Dhamtari School Incident) आया है। यहां कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं में पढ़ने वाले 35 विद्यार्थियों के हाथों पर कलाई के पास कट के निशान पाए गए। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक माह पुरानी है, लेकिन 13 फरवरी को परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में आई। मामले के सामने आते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए।

Contents
  • परिजनों की शिकायत के बाद खुलासा
  • संयुक्त टीम ने की जांच
  • ‘चैलेंज’ और देखा-देखी का मामला
  • स्कूलों को एहतियात के निर्देश

परिजनों की शिकायत के बाद खुलासा

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर राजिम रोड स्थित ग्राम दहदहा के इस स्कूल में बच्चों ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी कलाई को कुरेदकर जख्मी कर लिया था।
शुरुआती तौर पर यह बात सामने नहीं आई, क्योंकि घाव भर (Dhamtari School Incident) चुके थे और कट के निशान ध्यान से देखने पर ही दिखाई दे रहे थे। एक बच्चे के परिजन द्वारा स्कूल प्राचार्य से शिकायत करने के बाद जांच शुरू हुई, तब 35 बच्चों के हाथों पर ऐसे निशान पाए गए।

संयुक्त टीम ने की जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित (Dhamtari School Incident) की गई। 16 फरवरी को डीएसपी रागिनी तिवारी, तहसीलदार सूरज बंझोर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमराज देवांगन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू स्कूल पहुंचे।

टीम ने पहले शिक्षकों और परिजनों के साथ बैठक की, फिर बच्चों से अलग-अलग बातचीत की। सभी बच्चों की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग भी कराई गई।

‘चैलेंज’ और देखा-देखी का मामला

जांच और काउंसलिंग में सामने आया कि एक बच्चे द्वारा हाथ जख्मी करने के बाद अन्य बच्चों ने भी देखा-देखी ऐसा किया। इसे आपसी ‘चैलेंज’ और बहादुरी दिखाने की प्रवृत्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह किसी संगठित आपराधिक गतिविधि से जुड़ा मामला (Dhamtari School Incident) नहीं पाया गया, बल्कि बच्चों के बीच एक ट्रेंड की तरह फैल गया व्यवहार था। हालांकि यह भी जांच का विषय है कि इसकी शुरुआत किसने की और क्या इसका कोई संबंध सोशल मीडिया चैलेंज से था या नहीं।

स्कूलों को एहतियात के निर्देश

प्रशासन ने सभी स्कूलों को सतर्क रहने और विद्यार्थियों के व्यवहार पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने कहा है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान (Dhamtari School Incident) दिया जाएगा और समय-समय पर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनके घाव भर चुके हैं, लेकिन इस घटना ने अभिभावकों और प्रशासन को बाल मनोविज्ञान और डिजिटल प्रभावों पर गंभीरता से सोचने को मजबूर कर दिया है।

CG News : बाल-बाल बच गए सांसद, कार पर गिरी बिजली, कार्यक्रम स्थल पर ही कार छोड़ हुए रवाना
Raipur Opium Seizure New Year: जश्न से पहले नशे पर वार, पुलिस ने 5.50 लाख की अफीम पकड़ी
High Court Bilaslpur : संविदा सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मेडिकल कॉलेज से मांगा जवाब
Traffic Police Action Korba: नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, 22 वाहन चालकों पर गिरी कार्रवाई
जासूसी के खेल में ISI का कोड हुआ डिकोड… फर्जी नाम पर पासपोर्ट, PAK एजेंट बना वीजा अफसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?