CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी का सूट पहन फांसी के फंदे पर झूल गया पति, जान देने से पहले पत्नी को फोन लगा कर बताया “आत्महत्या करने जा रहा हूं ” विडियो भी बनाया

शादी का सूट पहन फांसी के फंदे पर झूल गया पति, जान देने से पहले पत्नी को फोन लगा कर बताया “आत्महत्या करने जा रहा हूं ” विडियो भी बनाया

By Newsdesk Admin
27/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। मध्यप्रदेश के इंदौर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी के एक कर्मचारी के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि घटना से पहले अनुराग नामक कर्मचारी ने अपनी शादी का सूट पहना, वीडियो बनाया और उसी सूट की टाई का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

अनुराग के मृत देह को सबसे पहले मृतक के भाई ने देखा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराग की शादी 4 साल पहले हुई थी । पिछले साल से पत्नी उससे अलग मायके में रह रही थी। इस बात से वह काफी तनाव में था।

पत्नी की शिकायत पर उज्जैन महिला थाने में अनुराग को तलब किया गया था। थाने से लौटने के बाद से ही वह काफी परेशान था जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन लगाया और उसे आत्महत्या करने की बात कही। इसकी जानकारी पत्नी ने उसके परिवार वालों को दी। परिवार वाले जब तक अनुराग के पास पहुंचे तो वह फंदे से लटक चुका था।

उज्जैन महिला थाना के मुताबिक पत्नी ने अनुराग के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। उसी के आधार पर बयान दर्ज करने के लिए अनुराग को बुलाया गया था। उज्जैन महिला थाना प्रभारी के अनुसार अनुराग और उसके घर वालों पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप था।

अनुराग की पत्नी तामश्री ने आरोप लगाया था कि वह पढ़ी लिखी है और जॉब करना चाहती है, पर ससुराल वाले उसे ऐसा करने नहीं देना चाहते थे। इस वजह से वह ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। अनुराग के बड़े भाई अजय ने आरोप लगाया की पत्नी के भाई ने अनुराग को धमकी दी थी। भाई का आरोप है कि पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।

परिजनों ने बताया आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होते थे। पत्नी तामश्री एक काॅलेज में प्रोफेसर है। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो साल पहले पत्नी अपने मायके रहने चली गई थी। पत्नी को फिर वापस लाने के लिए उसने एक कानूनी नोटिस ससुराल भेजा था। इसके बात पत्नी ने अनुराग की शिकायत उज्जैन के महिला थाने में कर दी थी। पत्नी के इस कदम से अनुराग दु:खी हो गया था और उसने आत्महत्या कर ली।

कैफे से खींचकर भीड़ ने मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 8 आरोपी गिरफ्तार
कथा से लौट रहे मां-बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों का चक्काजाम
Atlantic Ocean Tanke : समुद्र में तेल पर सख्ती – अटलांटिक में रूसी टैंकर जब्त, वेनेजुएला कनेक्शन पर अमेरिका का बड़ा संदेश
Durg Cooperative Society Scam : दुर्ग में 15 लाख रुपये के धान और बारदाना गबन का खुलासा, सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार
PM Fasal Bima Fraud : PM फसल बीमा योजना में सेंधमारी, कृषि विस्तार अधिकारी ने की लाखों रुपए की धोखाधड़ी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh CGSSB Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी... 1703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन
Chhattisgarh CGSSB Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी… 1703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के युवाओं (Chhattisgarh CGSSB Recruitment 2026) के…

Chhattisgarh Sugarcane Price 2026 : गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले! अब 425 रुपये क्विंटल मिलेगा भाव, बोनस से भी बढ़ेगी कमाई
Chhattisgarh Sugarcane Price 2026 : गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले! अब 425 रुपये क्विंटल मिलेगा भाव, बोनस से भी बढ़ेगी कमाई

छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों (Chhattisgarh Sugarcane Price 2026)…

Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल
Chhattisgarh Health Courses Admission 2026 : मेडिकल कालेजों में 11 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, जानें कौन-कौन से कोर्स हैं शामिल

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका
Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

Balod Rojgar Mela 2026 : 220 पदों पर…

Chhattisgarh Fertilizer Token System : अब मोबाइल एप से बुक होगा खाद, टोकन दिखाने पर मिलेगी यूरिया की बोरी
Chhattisgarh Fertilizer Token System : अब मोबाइल एप से बुक होगा खाद, टोकन दिखाने पर मिलेगी यूरिया की बोरी

छत्तीसगढ़ में किसानों को रासायनिक खाद (Chhattisgarh Fertilizer…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?