CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tribal Leadership India : छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा विकास के नए सोपान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फैसलों से किसानों, महिलाओं और उद्योग को मिल रही नई दिशा

Tribal Leadership India : छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा विकास के नए सोपान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फैसलों से किसानों, महिलाओं और उद्योग को मिल रही नई दिशा

By Newsdesk Admin
19/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व के तहत विकास की नई इबारत लिखी (Tribal Leadership India) जा रही है। जशपुर जिले के ग्राम बगिया में जन्मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया है। आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले मुख्यमंत्री साय ने अपनी सादगी, संवेदनशीलता और जनहितैषी निर्णयों के माध्यम से प्रदेश की जनता के बीच एक मजबूत और लोकप्रिय नेतृत्व स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में राज्य में किसानों, महिलाओं, मजदूरों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे पर दिखाई दे रहा है।

राज्य सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली से पहले एकमुश्त करने का निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार से अधिक किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया (Tribal Leadership India) जाएगा। पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है और इस वर्ष के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। इस निर्णय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ बाजार और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।

प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति के तहत अब तक 7 लाख 83 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य के औद्योगिक विकास की संभावनाओं को दर्शाता है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किया गया है और महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूहों को आसान ऋण, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत आर्थिक सहायता, महिला हेल्पलाइन 181 और सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी सुविधाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर महतारी सदनों का निर्माण और नवा रायपुर में यूनिटी मॉल की स्थापना से महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा आवास, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक 26 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए (Tribal Leadership India) गए हैं और 41 लाख से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा चुका है। राज्य में जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और हजारों गांव समूह जल प्रदाय योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही रेल और सड़क परियोजनाओं के माध्यम से बस्तर और अन्य क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर समग्र विकास की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में लागू की गई योजनाएं और नीतियां छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि समर्पित और जनहितैषी नेतृत्व के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

रायपुर में HSRP का संकट: 60% गाड़ियां बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें समाधान
रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर
Save Playground Initiative: खेल मैदान बचेगा, विकास होगा—भिलाई में संजय नगर ग्राउंड की नीलामी रद्द, विधायक रिकेश का एक्शन, मैदान संरक्षित करने 1 करोड़ की घोषणा
State Hangar Raipur Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Court Relief for Rahul Gandhi
Court Relief for Rahul Gandhi : पीएम मोदी पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस की सुनवाई पर रोक

Court Relief for Rahul Gandhi : सुप्रीम कोर्ट…

Baloda Bazar Bike Accident
Baloda Bazar Bike Accident : बलौदाबाजार में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत; दो गंभीर घायल

Baloda Bazar Bike Accident : लिस मौके पर…

दुर्ग में मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे 7 लोग गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपए का सामान जब्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने जुए…

जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर घुसा हिस्ट्रीशीटर, मैनेजर और कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी

जगदलपुर में दुकान बंद होने के बाद शराब…

Surajpur Mother Son Murder Case
Surajpur Mother Son Murder Case : अफेयर और 20 लाख के लोन के विवाद में मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया

Surajpur Mother Son Murder Case : सुजल की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?