CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Arrest Scam : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख की ठगी, रायगढ़ साइबर थाना में मामला दर्ज

Digital Arrest Scam : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख की ठगी, रायगढ़ साइबर थाना में मामला दर्ज

By Newsdesk Admin
19/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला (Digital Arrest Scam) सामने आया है। अज्ञात ठगों ने खुद को टेलीकॉम, पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त परिवेक्षक से 36 लाख 97 हजार 117 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत परेषण कंपनी से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे। 14 जनवरी 2026 को उन्हें एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) से जुड़ा अधिकारी बताया। महिला ने आधार कार्ड का दुरुपयोग कर जियो नंबर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात कहकर उन्हें डराया। इसके बाद फर्जी पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी की धमकी दी।

ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पीड़ित पर मानसिक दबाव (Digital Arrest Scam) बनाया और उन्हें तथाकथित जांच के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 36.97 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

घटना का अहसास होने पर पीड़ित ने 17 फरवरी को साइबर थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(6), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत अपराध दर्ज किया है। जांच के दौरान करीब दो लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं, जबकि अन्य रकम की ट्रेसिंग के लिए बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी या जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को नहीं (Digital Arrest Scam) कहती। इस तरह के कॉल आने पर तुरंत सतर्क रहें और साइबर पुलिस से संपर्क करें।

Chhattisgarh Mahatari Statue Raipur : राज्योत्सव से पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, सड़कों पर बवाल
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा
Big Breaking : रायगढ़ में बंद घर से उठी बदबू, चार लाश बरामद, हत्या की गुत्थी गहराई
Jashpur Development : मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, मनोरा कॉलेज भवन निर्माण के लिए फंड स्वीकृत
School Misconduct Case : शराब पीकर स्कूल आने वाले व्यायाम शिक्षक निलंबित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?