CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India AI Impact Buildathon : AI की दुनिया में छत्तीसगढ़ का परचम, रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में जीता प्रथम स्थान

India AI Impact Buildathon : AI की दुनिया में छत्तीसगढ़ का परचम, रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में जीता प्रथम स्थान

By Newsdesk Admin
19/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित “AI इंपैक्ट समिट” में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन (India AI Impact Buildathon) किया है। रायपुर के प्रतिभाशाली भाई-बहन अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें तीन कठिन चरणों को पार करते हुए दोनों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर अनुराग और आस्था मानिक को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार क्षमता और आत्मविश्वास का प्रतीक (India AI Impact Buildathon) है। उन्होंने कहा कि तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास आज के डिजिटल युग में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाते रहेंगे।

प्रतियोगिता में अनुराग और आस्था द्वारा प्रस्तुत “कर्तव्य” नामक AI एप्लिकेशन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। यह एप्लिकेशन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से AI-जनित आवाज और वास्तविक मानव आवाज के बीच अंतर पहचानने में सक्षम है, जिससे डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर अपराध से लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। यह तकनीक साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचार मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में शिक्षा, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों का प्रमाण (India AI Impact Buildathon) है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह उपलब्धि न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि प्रदेश के युवा आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी प्रतिभागियों में शामिल हो रहे हैं।

Rakhi Special : जवानों को राखी बांधकर बहनों ने दिया सुरक्षा का संदेश, रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट
Chhattisgarh Sub Engineer Case : 66 उप अभियंताओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक
Fake Driving License Case : फर्जी दस्तावेजों से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का आरोप, ट्रेवल्स एजेंसी पर पुलिस-आरटीओ की दबिश
Raipur Employment Fair 2026: राजधानी रायपुर में 15 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े
लू के बीच मौसम बदलेगा मिजाज: तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Missing Cases
Raipur Missing Cases : रायपुर में लापता मामलों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 132 अपहरण की एफआईआर

रायपुर में लंबे समय से लापता लोगों की…

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : बिलासपुर रेल मंडल में 9 महीने में 840 ट्रेनें रद्द, मेमू सेवाएं भी हुईं प्रभावित

बिलासपुर रेल मंडल में लगातार ट्रेनों के रद्द…

Korba DMF
Korba DMF : कोरबा में खनिज निधि के 3564 करोड़ के एडवांस पर सवाल, खर्च के हिसाब को लेकर ऑडिट में आपत्ति

कोरबा में जिला खनिज निधि न्यास से विकास…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station : रायपुर स्टेशन पर निर्माण के बीच प्लेटफॉर्म धंसा, तीन बार दीवार गिरने से सुरक्षा पर सवाल

लेकिन इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सटे…

Jamul Congress
Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश

जामुल में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?