CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi Bahrain Call : Israel-Iran जंग के बीच PM मोदी की कूटनीतिक पहल, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

PM Modi Bahrain Call : Israel-Iran जंग के बीच PM मोदी की कूटनीतिक पहल, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

By Newsdesk Admin
02/03/2026
Share
PM Modi Bahrain Call
PM Modi Bahrain Call

सीजी भास्कर, 2 मार्च। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर (PM Modi Bahrain Call) दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफ़ा से टेलीफोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से भी हालात पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने खाड़ी देशों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की। बातचीत के दौरान दोनों देशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण पर भी विशेष चर्चा हुई।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी संपर्क कर तनाव कम करने की आवश्यकता (PM Modi Bahrain Call) दोहराई थी। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के पक्ष में है।

CCS की अहम बैठक

मध्य पूर्व में हालात गंभीर होने के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुए। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संभावित रणनीतिक कदमों पर चर्चा की गई।

भारत की यह सक्रिय कूटनीति संकेत (PM Modi Bahrain Call) देती है कि सरकार न केवल क्षेत्रीय स्थिरता पर नजर रखे हुए है, बल्कि खाड़ी देशों में बसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Room No.11 Odisha Assembly: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यादों से जुड़ा एक कमरा, जिसकी दीवारों ने देखा उनका सफर
India Action Against Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और सख्त एक्शन, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध
Bihar Politics :  लालू यादव अपने बेटे को पार्टी से घर से कर दिया बेघर, जानें क्या है वजह
‘मुझे नोबेल मिलना चाहिए’ अरविंद केजरीवाल ने फिर जताई इच्छा, बोले- प्रशासन के लिए हो सम्मान
Sickle Cell Mission India : 2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का लक्ष्य, छत्तीसगढ़ में 1.65 करोड़ जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?