CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बोनस पर बीएसपी (SAIL) प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संयुक्त यूनियनों का ऐलान, कहा – “अब तो आर पार की लड़ाई है” नवंबर में होगी हड़ताल, आज के प्रदर्शन में सभी 9 ट्रेड यूनियन हुईं शामिल

बोनस पर बीएसपी (SAIL) प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संयुक्त यूनियनों का ऐलान, कहा – “अब तो आर पार की लड़ाई है” नवंबर में होगी हड़ताल, आज के प्रदर्शन में सभी 9 ट्रेड यूनियन हुईं शामिल

By Newsdesk Admin
05/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। विगत 1 अक्टूबर को दिल्ली में बोनस की बैठक थी, प्रबंधन ने बैठक में मनमानी करते हुए जो स्थिति निर्मित की, उसके खिलाफ 2 अक्टूबर को 5 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने आनलाइन वर्चुअल बैठक करके 5 अक्टूबर को सेल के सभी इकाइयों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिसके तहत आज भिलाई इस्पात संयंत्र के मुर्गा चौक पर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संयंत्र से घर जा रहे कर्मियों ने स्व स्फूर्त रुक कर प्रदर्शन में भाग लिया एवं अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तो आर पार की लड़ाई है। यदि प्रबंधन मजदूरों की बात नहीं माना तो आने वाले दिनों में लड़ाइयां और तेज होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी केवल और केवल सेल प्रबंधन की होगी। आज के प्रदर्शन में इंटक, एटक, एचएमएस, बीएमएस, सीटू, ऐक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन, लोईमु और इस्पात श्रमिक मंच ने भाग लिया।

आपको बता दें कि वेतन समझौता से लेकर रात्रि पाली भत्ते तक ग्रेच्युटी सीलिंग करने से लेकर बोनस फार्मूले एवं बोनस की बैठक तक हर जगह प्रबंधन एक तरफा निर्णय ले रहा है और कहीं न कहीं यह जताने की कोशिश कर रहा है कि वह प्रबंधन नहीं, बल्कि सेल के मालिक हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि वह हाई पेड कामगार हैं एवं कर्मचारी लो पेड कामगार हैं, बावजूद इसके लगातार प्रबंधन के निर्णय मजदूर विरोधी होते जा रहे हैं, जिसके कारण कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है जो आज प्रदर्शन के माध्यम से फूट पड़ा।

प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने आगे बताया कि अफॉर्डेबिलिटी क्लास का हवाला देकर 39 महीने का एरियर्स का पैसा रोक दिया गया है। हाउस रेंट अलाउंस का मुद्दा अभी भी लंबित है, इस सब के बीच 1970 में त्रिपक्षीय वार्ता समिति में लिए गए असीमित ग्रेच्युटी के निर्णय को एक तरफा सीलिंग कर दिया गया है और बहुत से मुद्दे अभी भी लंबित थे इसके खिलाफ कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि देश के अंदर जितने भी सार्वजनिक उद्योग है, उसमें सेल एक ऐसा सार्वजनिक उद्योग है जहां की प्रबंधन इस तरह की मनमानी और अड़ियल रवैया पर उतर आया है इसके खिलाफ 30 जून 2021 जैसी बड़ी हड़ताली कार्यवाही करना जरूरी है जिसकी संयुक्त यूनियन ने तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि 1 अक्टूबर को NJCS यूनियनों ने फॉर्मूले को लेकर स्पष्ट कह दिया था कि सभी यूनियनों ने पहले ही इस फार्मूले को खारिज कर दिया है इसीलिए उस फार्मूले पर आधारित किसी भी राशि पर चर्चा करने के लिए यूनियन तैयार नहीं है अतः प्रबंधन उस फार्मूले को खारिज करें एवं ₹40500 के ऊपर बातचीत शुरू करें इस बोनस को निर्धारित करने के बाद फॉर्मूले पर फिर से चर्चा करेंगे किंतु प्रबंधन अपने अड़ियल रवैया पर ही कायम रहा और बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया।

अब प्रबंधन एक तरफा कर्मियों के खाते में पैसा डालने की तैयारी कर रहा है इसके खिलाफ कर्मियों का गुस्सा भड़क गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि आज के सफल कार्यक्रम के बाद यूनियने 14 एवं 15 अक्टूबर को होने वाले धरने की तैयारी शुरू कर रही है। उस धरने के बाद नवंबर में 2 दिन की हड़ताल होगी। यदि प्रबंधन स्थिति से बचना चाहता है तो अभिलंब बैठक बुलाए और सारे मुद्दों का निराकरण करें अन्यथा इन पूरी कार्यवाहियों की जिम्मेदारी केवल और केवल प्रबंधन की होगी।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनावों में बड़ा विवाद, सराफा एसोसिएशन ने लगाए भेदभाव के गंभीर आरोप, रायपुर आधारित नियमों को लेकर व्यापारिक समुदाय में भारी आक्रोश
JR-डिप्टी मैनेजर भर्ती : एडमिट कार्ड जारी, 7 सितंबर को होगी परीक्षा
शराब दुकानों के समय में बदलाव ⭕ अब इतने बजे तक खरीद सकेंगे 🛑 कीमतों को लेकर भी Update
PM मोदी को लेकर बयान पर घिरे शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली, दिया गंभीर संकेत
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत…

Yadav Samaj Meeting
Yadav Samaj Meeting : सिहावा में 27 सितंबर को यादव समाज की युवा बैठक, सामाजिक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन

समाज युवा-युवती प्रकोष्ठ, सिहावा क्षेत्र की ओर से…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert : भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन अलर्ट (Chhattisgarh…

Raipur Congress Protest : बारिश में भी कांग्रेस का पैदल मार्च, SIR और ‘वोट चोरी’ पर CEC से इस्तीफे की मांग
Raipur Congress Protest : बारिश में भी कांग्रेस का पैदल मार्च, SIR और ‘वोट चोरी’ पर CEC से इस्तीफे की मांग

रायपुर में बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

Raigarh Police Action : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
Raigarh Police Action : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ के  रायगढ़ में ढाबा संचालक से मारपीट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?