CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में फिर एक आदतन बदमाश की हत्या, कई ने मिलकर पीटा, साथी मौके से भागे, 30 पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

भिलाई में फिर एक आदतन बदमाश की हत्या, कई ने मिलकर पीटा, साथी मौके से भागे, 30 पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
07/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। भिलाई के हथखोज शीतला पारा में कल देर रात एक आदतन बदमाश की ग्रामीणों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दहशत कायम करने बदमाश अपने साथियों को लेकर पहुंचा था लेकिन माहौल गरमाता देख उसके दूसरे साथी मौके से भाग खड़े हुए। भिलाई तीन पुलिस ने इस मामले में देर रात से सुबह तक कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

आपको बता दें कि मृतक का नाम आशिक विश्वकर्मा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आशिक आदतन बदमाश था। उसके खिलाफ पुरानी भिलाई थाने में कई शिकायत दर्ज हैं। पिछले महीने जरवाय में हुई एक घटना के बाद पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हथखोज के लोगों ने बताया कि जेल से छूट कर आने के बाद वह हथखोज में लगातार आतंक मचा रहा था। 6-7 तारीख की दरमियानी रात वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हथखोज के शीतला पारा पहुंचा और ग्रामीणों से गाली गलौज करने लगा। ग्रामीणों ने काफी देर बर्दाश्त करने के बाद आशिक गैंग पर हमला बोल दिया। मौके से आशिक के साथी भाग खड़े हुए। आशिक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और बेदम पीटा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब सूचना मिली हथखोज सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने तकरीबन 30 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से भिलाई तीन थाने में पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब हो कि बीते कुछ वर्षों से हथखोज का माहौल काफी खराब हुआ है। यहां गैंगवार जैसी स्थिति बनती रहती है। बीते कुछ वर्षों में हथखोज के पार्षद सहित कई लोगों की हत्या हुई है। घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

Actor Javed Jaffrey’s family faces fraud worth crores : पत्नी के खाते से उड़ाए 17.5 करोड़
रायपुर AIIMS में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता को ई-मेल से शिकायत, जुनियर स्टूडेंट्स को कमरे में बंद कर…..फिर बास्केटबॉल ग्राउंड में देर रात तक ठंड में खड़ा करवाया, प्राइवेट सिक्योरिटी गॉर्डस यह सब देखते रहे
Girlfriend Attack : आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर प्रेमी के साथ कर डाली रोंगटे खड़े करने वाली वारदात
आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों का भुगतान शुरू, 900 करोड़ का दावा अटका
DSP की नीली बत्ती गाड़ी पर स्टंट…हाईकोर्ट की सख्ती:चीफ जस्टिस ने CS से मांगा शपथपत्र- बताएं क्या कार्रवाई की;बोनट पर बैठकर मनाया था जन्मदिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : LIC कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग, समय रहते बड़ा हादसा टला

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। बिलासपुर के व्यापार विहार…

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

Assembly Honour
Assembly Honour : विधानसभा सम्मान की सूची जारी, इस बार किन जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को मिलेगा बड़ा अलंकरण

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। रायपुर में विधानसभा के…

Retired principal pension issue
Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य

Retired principal pension issue

Jashpur ganja seizure
Jashpur ganja seizure : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 किलो गांजा जब्त

Jashpur ganja seizure

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?