सीजी भास्कर, 21 मार्च। ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे सट्टा कारोबार पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश (Online Betting India) किया है। पुलिस ने रायपुर के एक होटल में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो वहीं से पूरे रैकेट को ऑपरेट कर रहे थे।
होटल बना था सट्टे का कंट्रोल रूम
मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज और उसका साथी प्रदीप खत्री होटल के कमरे से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस की टीम को जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, तत्काल छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हैरानी की बात यह रही कि होटल का कमरा एक महिला के नाम पर बुक कराया गया था, ताकि किसी को शक न हो और कारोबार बिना रुकावट चलता रहे।
रेड में करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने-
6.90 लाख रुपए नकदतीन लग्जरी कारमहंगे मोबाइल और लैपटॉपबैंक दस्तावेज और सट्टे से जुड़े रिकॉर्ड
जब्त किए। कुल जब्ती की कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी (Online Betting India) गई है। इसके अलावा 10 से ज्यादा बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेन-देन के सबूत भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
‘रिक्की पैनल’ से देशभर में फैला नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी “रिक्की पैनल” नाम के प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा चला रहे थे। इसमें एविएटर, विंगो और अन्य ऑनलाइन गेम्स पर दांव लगवाया जाता था।
ग्राहकों को जोड़ने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता था, जहां लिंक शेयर कर लोगों को सट्टे में शामिल किया जाता था।
कमाई का पूरा हिसाब तय था
पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार का पूरा सिस्टम संगठित था –
65% हिस्सा मुख्य ऑपरेटर को35% हिस्सा लोकल एजेंट्स को
सट्टे के लिए फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल किया (Online Betting India) जा रहा था, जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो सके।
लंबे समय से थी तलाश, अब कसा शिकंजा
मुख्य आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था। आखिरकार सटीक सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर रही है और अवैध कमाई को जब्त करने की तैयारी में जुटी हुई है।


