CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूरजपुर में एक और गंभीर घटना, 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, साथ पढ़ने वाले पूर्व छात्र ने अपने 5 दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म, पिटाई कर मरा समझ छोड़ कर भागे आरोपी

सूरजपुर में एक और गंभीर घटना, 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, साथ पढ़ने वाले पूर्व छात्र ने अपने 5 दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म, पिटाई कर मरा समझ छोड़ कर भागे आरोपी

By Newsdesk Admin
15/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के साथ जमकर मारपीट भी की और उसे मरा समझकर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। इतना ही नहीं पीड़ित छात्रा के परिजनों की पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी, वे एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटकते रहे। आखिरकार 48 घंटे बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसके बाद ही पीड़िता का इलाज शुरू हो सका।

सूरजपुर जिले में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मुख्य आरोपी EX क्लासमेट फंदे पर लटकता मिला है। जंगल में जहां दुष्कर्म हुआ वहीं पेड़ पर कांता सिंह की लाश मिली है। वारदात में कांता सिंह के साथ 5 और आरोपी शामिल थे। दुष्कर्म के बाद लड़की को जमकर पीटा किया गया, बेहोश होने पर छात्रा को मृत समझकर आरोपी भाग निकले थे। मामला रामानुज नगर थाने का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता सूरजपुर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित गांव की रहने वाली है। 12 अक्टूबर को वह सहेलियों के साथ दशहरा देखने के लिए गई थी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में क्लास में पढ़ने वाला कांता सिंह नाम का युवक मिला। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान पीड़िता को जब प्यास लगी तो कांता सिंह पानी की बोतल लेने चला गया। इसी दौरान उसने पानी में नशीली दवाई मिलाकर पिला दिया।

घर छोड़ने के नाम पर कांता सिंह ने अर्ध बेहोशी की हालत में उसे जंगल ले गया। जहां उसनेअपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जब वह बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए।

छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची। घटना के बाद परिवार वाले इलाज और एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटकते रहे। बगैर एमएलसी के कोई भी अस्पताल या डॉक्टर इलाज करने के लिए तैयार नहीं हुआ। वहीं जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बताकर पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।

मामले की जानकारी जब पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को लगी तो उन्होंने तुरंत आईजी अंकित गर्ग को फोन किया। सिंहदेव ने पुलिस कै गैरजिम्मेदाराना रवैया पर जमकर नाराजगी जताई, तब जाकर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो के मुताबिक युवती के पिता की रिपोर्ट पर रामानुजगंज थाने में 13 अक्टूबर को कांता सिंह के खिलाफ रामानुजनगर थाने में मारपीट का अपराध दर्ज किया गया है। उस समय युवती के पिता या छात्रा ने जो जानकारी दी, उसके हिसाब से एफआईआर लिखी गई है। अंबिकापुर जाकर वे अगर गैंगरेप की जानकारी दे रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

परिजनों ने बताया कि छात्रा को लेकर सूरजपुर हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस रिपोर्ट नहीं होने के कारण अस्पतालों में उसका इलाज नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर छात्रा को लेकर पहुंचे। यहां छात्रा को गंभीर चोट के बाद भी बिना MLC नहीं हुआ।

Prisoner Escape Janjgir Champa : जिला अस्पताल से फरार हुआ विचाराधीन बंदी, 8 जिलों में 25 लाख से अधिक की ठगी का आरोपी
तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या, मां ने फांसी लगाकर दी जान
रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी, कोरोना काल की नजदीकियां बनीं वजह…
Pandri Market : पंडरी मार्केट के कपड़ा दुकान में लगी आग, अपनी जान बचाकर भागे कर्मचारी
CBS Admission : सीबीएस में प्रवेश के लिए छात्रों को राहत, अब इस तारीख तक भर सकेंगे आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?