CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नए नोएडा को योगी सरकार की मिली मंजूरी, 80 गांवों पर बसाया जाएगा नया नोएडा, जानिए क्या है मास्टर प्लॉन

नए नोएडा को योगी सरकार की मिली मंजूरी, 80 गांवों पर बसाया जाएगा नया नोएडा, जानिए क्या है मास्टर प्लॉन

By Newsdesk Admin
19/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। दिल्ली के पास नए नोएडा के मास्टर प्लान को उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है. बुलंदशहर और दादरी तहसील के 80 गांव को मिलाकर नया नोएडा बसाया जाएगा। जल्द ही अब यहां पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि किस प्रक्रिया के तहत जमीन ली जाएगी इसको लेकर अभी फैसला होना बाकी है। जमीन अधिग्रहण के बाद लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा। नए नोएडा को कागजों में दादरी-नोएडा- गाजियाबाद – इन्वेस्टमेंट – रीजन नाम दिया जाएगा।

दरअसल, गौतम बुद्ध नगर में दादरी के पास नए नोएडा बसाने की प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हुई थी। नोएडा प्राधिकरण ने बीते जनवरी में उत्तर प्रदेश सरकार के पास मास्टर प्लान को मंजूरी के लिए भेजा था। करीब इस प्लान को लेकर 19 आपत्तियां आई थी जिनका निस्तारण किया गया है। नए नोएडा 209.5 वर्ग किलोमीटर में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इसके लिए 80 गांव की जमीन अधिग्रहण की जाएगी जिसके लिए नोटिफाई किया जा चुका है।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि मास्टर प्लान को 12 जनवरी को मंजूरी के लिए भेजा गया था । वहां से अब शुक्रवार को इसकी मंजूरी मिल गई है। नए नोएडा को चार फेस में पूरा किया जाएगा. वर्ष 2027 तक इसे 3165 हेक्टेयर जमीन में विकसित किया जाएगा। वर्ष 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया विकसित किया जाएगा। नए नोएडा में उद्योग को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें उद्योग के अलावा आवासीय, ग्रामीण आबादी, मिक्स लैंड यूज, ग्रीनरी और संस्थागत एरिया प्रस्तावित है।

नया नोएडा 209 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाना है। DNGIR मास्टर प्लान 2041 में 40% भू उपयोग औद्योगिक 13% आवासीय और ग्रीन एरिया तथा रिक्रिएशन एक्टिविटी के लिए 18% का प्रावधान है। DNGIR को गौतम नगर के 20 और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के 60 गांव को मिलाकर बनाया गया है। इस शहर की आबादी 6 लाख के आसपास होगी।

Chhattisgarh: ‘भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है छत्तीसगढ़’, CM विष्णु देव साय का बयान
Air Travel : हवाई सफर में सिकुड़ती जा रही यात्रियों की जगह, 40 साल में छोटी हुईं सीटें
BJP जिलाध्यक्ष के बेटे से 7 लाख की ठगी, हेल्थकेयर फ्रेंचाइजी का झांसा दे ऐंठे रुप​ये
ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT और रिजर्व फोर्स तैनात
Chhattisgarh High Court New : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 350 दिनों की देरी से अपील करने पर राज्य सरकार को फटकार, याचिका हुई खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

Paddy Crop
Paddy Crop : बारिश के बाद धान की फसल पर मंडरा रहा कीट-रोग का खतरा, कृषि विभाग ने दी सलाह

लगातार बारिश और खेतों में बढ़ी नमी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?