CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGMFED And TRIFED Support : जशपुर की उरांव जनजाति का कमाल, खेती-मजदूरी छोड़ अब बने उद्यमी, सालाना कमाई 23 लाख के पार!

CGMFED And TRIFED Support : जशपुर की उरांव जनजाति का कमाल, खेती-मजदूरी छोड़ अब बने उद्यमी, सालाना कमाई 23 लाख के पार!

By Newsdesk Admin
08/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल | वन धन विकास केंद्र आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए में शुरू की (CGMFED And TRIFED Suppor) गई एक अनूठी पहल है। ये केंद्र स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को जोड़कर, लघु वन उत्पादों (MFP) के मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से आदिवासियों की आय और आजीविका को बढ़ाते हैं। ये समूह जंगलों में मिलने वाली औषधीय जड़ी-बूटियों से च्यवनप्राश, वासावलेह, कौंचपाक और आरोग्य अमृत जैसे उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार मिल रहा है।

जशपुर जिले के पंचक्की स्थित वन धन विकास केंद्र (VDVK) के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह ग्रामीण उद्यमिता और जनजातीय सशक्तिकरण का अच्छा उदाहरण बनकर सामने आए हैं। इस पहल से उरांव जनजाति के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। पहले ये लोग मुख्य रूप से खेती और मजदूरी पर निर्भर थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री जनजातीय वन धन विकास योजना (PMJVM) के तहत छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ (CGMFED) और ट्राइफेड (TRIFED) के सहयोग से सफल उद्यमी बन गए हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन समूहों ने 23.16 लाख रूपए की वार्षिक बिक्री दर्ज की है, जबकि पिछले पाँच वर्षों में औसत वार्षिक बिक्री 31.9 लाख रूपए रही है। यह उनकी लगातार मेहनत और उत्पादों की गुणवत्ता (CGMFED And TRIFED Support) का परिणाम है।
इस सफलता में प्रशिक्षण और संस्थागत सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। CGMFED द्वारा समूहों को उत्पाद की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग और मूल्य संवर्धन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन, मशीनरी और विपणन में भी सहायता प्रदान की गई।

समूहों ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ ब्रांड के तहत अपनी पहचान बनाई है और ‘संजीवनी’ आउटलेट्स के माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। इसके अलावा, आयुष विभाग से आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित की गई है। इस पहल से समूह के सदस्यों की आय बढ़ी है और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

अब वे अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान (CGMFED And TRIFED Support) दे पा रहे हैं। बेहतर कार्य के लिए समूहों को सम्मान भी मिला है, जिससे उनका आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है। वन धन विकास केंद्र पंचक्की की यह सफलता दर्शाती है कि सही प्रशिक्षण, सहयोग और सामूहिक प्रयास से जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।

युवक ने चुराई 12 बाइकें, 3 सहयोगी भी पकड़ाए:सूरजपुर में बाइक चोर पकड़ाया तो खुले 12 मामले; सभी चोरी की गाड़ियां जब्त
Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला
Eco Park Kirandul News : किरंदुल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा हाईटेक ‘इको पार्क’, पर्यटन के साथ खुलेंगे रोजगार के द्वार
Bike Theft Mastermind Case: कोरबा में 10 साल से लापता युवक निकला बाइक चोरी गिरोह का सरगना, जंगल में बना रखी थी गुप्त पनाहगाह
कोरबा: वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंक में ब्लास्ट, वेल्डर को आई गंभीर चोटें, रेफर किया गया..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Cabinet Meeting 2026 : तबादला नीति समेत कई अहम फैसले

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में चल रहे…

Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल…

Demand to put CM’s photo on liquor shops : नेता प्रतिपक्ष बोले- राजस्व देने वालों को भी मिले पहचान

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा में सुशासन तिहार…

First friendship then alcohol and blackmail : हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

You Might Also Like

Election Booth Rationalization Raigarh
छत्तीसगढ़

Election Booth Rationalization Raigarh : भारत निर्वाचन आयोग से 61 नए मतदान केन्द्रों को स्वीकृति, अब 1,217 मतदान केंद्र

14/10/2025
अन्यछत्तीसगढ़देश-दुनियाभिलाई-दुर्गस्वास्थ्य

Good News 🔵 दुर्ग जिले का सर्वप्रथम किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर बना आरोग्यम हॉस्पिटल 🟠 बालोद निवासी गुमान ने बेटे को दी किडनी 🟢 दुर्ग हास्पिटल में सफल ट्रांसप्लांट

01/07/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ईरान में फंसी रायपुर की छात्रा का आखिरी मैसेज : बोली- ऐमन, बच्चों का ख्याल रखना, मां के पास अब कोई जवाब नहीं

20/06/2025
Amit Shah Bastar Pandum
छत्तीसगढ़

Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?