CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नागिन ने पांच को डसा, तीन का काम तमाम, अब पुलिस ने कातिल नागिन को पकड़ने 11 हजार में बुलाए सपेरे, दहशत से गांव हो रहा खाली, लोगों ने कहा वन विभाग ने जिसे पकड़ा वह दूसरा सांप है

नागिन ने पांच को डसा, तीन का काम तमाम, अब पुलिस ने कातिल नागिन को पकड़ने 11 हजार में बुलाए सपेरे, दहशत से गांव हो रहा खाली, लोगों ने कहा वन विभाग ने जिसे पकड़ा वह दूसरा सांप है

By Newsdesk Admin
23/10/2024
Share


सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। सपेरा बीन बजा रहा है। उसके आगे-पीछे कुछ वर्दीधारी पुलिस वाले भी नजरें लगाए कुछ खोजते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सपेरे और पुलिस वाले दोनों मिलकर एक नागिन को खोज रहे हैं, जो कथित तौर पर इंसानों से बदला ले रही है। नागिन की दहशत से गांव भी खाली होने लगा है।

आपको बता दें कि हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सदरपुर में एक जहरीली नागिन का आतंक फैला है। नागिन ने 3 लोगों को डसकर मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना तीन दिनों के अंदर हुई है। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दो और लोगों को नागिन ने डसा है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे गांव में नागिन को लेकर दहशत फैली है। लोग मान रहे हैं कि यह नाग-नागिन के जोड़े की सांपिन है, जो बदला ले रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को अपने घर में सो रही पूनम और दो बच्चे साक्षी और तनिष्क को एक सांप ने डस लिया। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर सांप ने 35 साल के प्रवेश को डस लिया। ग्रामीणों ने यह जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम आई और एक सांप को पकड़कर ले गई लेकिन उसी रात प्रवेश की पत्नी को भी एक सांप ने डस लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव वालों का कहना है कि वन विभाग ने जो सांप पकड़ा था, वो वह नहीं है जो लोगों को डस रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डसने वाली नागिन है जो इंतकाम ले रही है।

नागिन को पकड़ने के लिए फिर वन विभाग की टीम आई लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों में इसे लेकर ऐसी दहशत है कि लोग घर छोड़कर जाने लगे हैं। बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भिजवा दिया है। वन विभाग की सांप को पकड़ने में लगातार विफलता के बाद पुलिस ने सपेरों का सहारा लिया है। 11 हजार रुपये खर्च करके मेरठ से सपेरे बुलाए गए। घंटों तक सपेरों के साथ पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन करती रही लेकिन नागिन नहीं मिली। सपेरों के साथ नागिन खोजती पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि वे लोग गुरुवार से नए सिरे से नागिन की खोज करेंगे।

Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म टैक्स फ्री
अंबिकापुर: स्कूटी स्टार्ट करते समय कारोबारी को आया हार्ट अटैक, सड़क पर गिरा; मदद के बिना तड़पते हुए मौत
घर पर कोई नहीं है फांसी लगा…’ युवती ने युवक को खुदकुशी के लिए उकसाया, केस दर्ज
टर्की के भारत विरोधी रुख पर देश में आक्रोश, देहरादून में फल व्यापारियों का बहिष्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?