CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The fraud of doubling money : Hedgexfund कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी

The fraud of doubling money : Hedgexfund कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी

By Newsdesk Admin
14/04/2026
Share

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। जशपुर जिले के बगीचा और सन्ना क्षेत्र में रुपये दुगना करने का लालच देकर ग्रामीणों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। hedgexfund नामक नेटवर्क कंपनी के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी की गई। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 5 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। (The fraud of doubling money)

Contents
  • पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • आरोपियों ने ऐसे लिया झांसे में :The fraud of doubling money
  • किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा – एसएसपी
  • आरोपियों के नाम : The fraud of doubling money

आरोपियों ने ऐसे लिया झांसे में :The fraud of doubling money

पीड़िता उर्मिला बाई (26 वर्ष), निवासी कापू टोली, थाना सन्ना ने 10 अप्रैल 2026 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में उनकी पहचान रूपसेरा भलमंडा निवासी दंपति कालेश्वर राम और मीनी बाई से हुई थी।

कुछ दिनों बाद ये दोनों अन्य आरोपी शिवशंकर राम (निवासी ग्राम घाघरा, थाना सन्ना) और नीरा सिंह (निवासी दरबारी टोली, जशपुर) के साथ प्रार्थिया की मां चंद्रमणि बाई के ग्राम महादेवडांड स्थित घर पहुंचे।

आरोपियों ने खुद को hedgexfund नामक नेटवर्क कंपनी का सदस्य बताते हुए प्रार्थिया की मां को झांसे में लिया और कहा कि इस कंपनी में निवेश करने पर 3 माह के भीतर राशि दोगुनी हो जाएगी।

साथ ही भरोसा दिलाया कि यदि राशि दोगुनी नहीं हुई तो ब्याज सहित पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। इस लालच में आकर प्रार्थिया की मां उनके झांसे में आ गईं।

इसके बाद आरोपी महादेवडांड गांव के उमेश राम, विवेक सिंह तथा प्रार्थिया के कापू टोली स्थित घर पर बार-बार जाकर ग्रामीणों को निवेश के लिए प्रेरित करते रहे।

इस प्रकार प्रार्थिया ने वर्ष 2023 में 20,000 रुपये, दिनांक 10.01.2024 को 1,00,000 रुपये तथा 19.01.2024 को 50,000 रुपये, कुल 1,70,000 रुपये नगद और फोनपे के माध्यम से आरोपियों को दिए। वहीं प्रार्थिया की मां चंद्रमणि बाई ने भी 15.02.2024 को 40,000 रुपये दिए। (The fraud of doubling money)

राशि लेने के बाद आरोपियों ने प्रार्थिया एवं अन्य पीड़ितों के नाम से hedgexfund का आईडी और पासवर्ड बनाकर दिया, जिसमें लॉग इन करने पर राशि डॉलर में दिखाई देती थी। कुछ समय बाद यह वॉलेट बंद हो गया, जिससे ठगी का अहसास हुआ। जब प्रार्थिया ने अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे।

इस प्रकार आरोपियों ने थाना सन्ना और बगीचा क्षेत्र के कई ग्रामीणों को hedgexfund नेटवर्क कंपनी के माध्यम से रुपए दोगुने करने का लालच देकर ठगी की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बगीचा थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने इस ठगी से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पांच आरोपी मीनी बाई, कालेश्वर राम, अनिल लकड़ा, शिवनाथ राम और नीरा सिंह को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी शिवशंकर राम को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से एक टोयोटा टायजर कार (क्रमांक JH-01FU-9460) भी जब्त की है। मामले की जांच जारी है और आशंका है कि पीड़ितों की संख्या तथा ठगी की रकम दोनों बढ़ सकती हैं।

किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा – एसएसपी

मामले में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्रांतर्गत नेटवर्किंग कंपनी में रुपये निवेश पर दुगुने करने का लालच देकर ठगी के मामले में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

एक मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड ली गई है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच जारी है। जांच के दौरान पीड़ितों व ठगी की रकम बढ़ने की संभावना है। ठगी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपियों के नाम : The fraud of doubling money

शिवशंकर राम (29 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना
मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम
कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम
अनिल लकड़ा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा
शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना
नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली, जशपुर

MNS प्रमुख राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘ठाकरे-पवार ब्रांड को खत्म…’
Balodabazar Bhatapara Temple Development : विधानसभा में मंदिरों के जीर्णोद्धार पर तीखी बहस, इंद्र साव के आरोपों के बीच मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया यह जवाब
Rajnandgaon Jain Samaj : राजनांदगांव जैन समाज की वरिष्ठ श्राविका सोनी बाई भंसाली का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
US Temple Vandalism: ‘हिंदू वापस जाओ’, कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल
जल जीवन मिशन फेल? मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी प्यासा गांव, दत्तक जनजाति के लोग मीलों दूर से ला रहे पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक हुए नाराज
Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

भिलाई के सुपेला रावणभाठा में 40 से अधिक…

Chhattisgarh guest lecturers protest
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल

Chhattisgarh guest lecturers protest

Mahasamund school protest
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे

Mahasamund school protest

Jagdalpur hospital negligence
Jagdalpur hospital negligence : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बदहाल व्यवस्था

Jagdalpur hospital negligence

Mahasamund Gambling Raid
Mahasamund Gambling Raid : जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

Mahasamund Gambling Raid

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?